यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: ठगी का काल सेंटर, साइबर शातिरों के लिए श्रमिक खुलवाते थे खाते, तीन दबोचे, पांच हजार मिलता था कमीशन
Agra Crime News In Hindi ठगी के काल सेंटर को किराए के खाते उपलब्ध कराने वाले तीन दबोचे। शाहगंज पुलिस ने आरोपितों से 98 सिम कार्ड बरामद किए। श्रमिकों क ...और पढ़ें

HighLights
- हेलो गैंग की तर्ज पर ठगी का काल सेंटर पकड़ा
- आरोपितों से बरामद हुए 98 सिम कार्ड
आगरा, जागरण संवाददाता। साइबर शातिरों का सरगना हेलो गैंग की तर्ज पर आगरा में ठगी का काल सेंटर चला रहा था। गिराेह के सदस्य आगरा में श्रमिक वर्ग के लोगों को लालच देकर बैंक में खाता खुलवाते थे। इसे सरगना को किराए पर उपलब्ध कराते थे। प्रत्येक खाते के बदले सदस्य को पांच हजार रुपये कमीशन मिलता था। शाहगंज पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। काल सेंटर कहां से संचालित हो रहा था, साइबर सेल पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरगना एप के माध्यम से सदस्यों से संपर्क करता था। पुलिस ने आरोपितों से 96 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
लोगों को देते थे योजनाओं का लालच
पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने बताया पकड़े गए आरोपित फतेहपुर सीकरी का रहने वाला शाहबाज, कटघर ईदगाह का रहने वाला आबिद और इरादत नगर का रहने वाला संजीव त्यागी हैं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह श्रमिक वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं में लाभ का लालच देकर बैंक में खाता खुलवाते थे। उनकी आइडी पर सिम कार्ड खरीदते थे। इसका नंबर बैंक में खाता खुलवाते समय मैसेज अलर्ट और नेट बैंकिंग के लिए करते थे।
खातों में आती थी ठगी की रकम
इन खातों में ठगी की रकम आती है। धनराशि काे आनलाइन दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता है। आरोपितों ने सरगना का नाम शानू बताया। उनकी शानू से एप पर ही बात होती थी। सरगना अपने को केरला का रहने वाला बताता है। शानू एक खाता खुलवाने के बदले सदस्य को पांच हजार रुपये देता है।
सिम कार्ड अलग-अलग आइडी पर थे
पुलिस ने आरोपितों से बरामद 98 सिम कार्ड की जांच की तो वह सभी अलग-अलग आइडी पर थे। इसके अलावा छह आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि काल सेंटर संचालक और उसके ठिकाने के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए तीनों आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया है।