Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में पुलिस ने 100 जगहों पर मारे छापे, 60 साइबर ठग गिरफ्तार; 13 राज्यों में 50 करोड़ का लगाया चूना

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:05 PM (IST)

    आगरा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 100 स्थानों पर दबिश दी और 60 ठगों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी 13 राज्यों में 50 करोड़ रुपये क ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. आगरा पुलिस ने 100 स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

    2. अभियान में 60 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

    3. आरोपी 13 राज्यों में 50 करोड़ की ठगी कर चुके थे।

    जागरण संवाददाता, आगरा। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आगरा पुलिस ने बुधवार को 100 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान साइबर ठगी में शामिल 60 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

    अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार आरोपित देश के 13 राज्यों में 50 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो पर हाल में 178 शिकायतें दर्ज हुए थीं।

     पुलिस ने संबंधित जिलों को सूचना भेजी

    शिकायतों के सत्यापन के बाद एनसीआरबी की ओर से संबंधित जिलों को सूचना भेजी गई। सूचना मिलने के बाद कमिश्नरेट के तीनों जोन में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। इ

    स दौरान 60 आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित दूसरों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगाने के साथ ही लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।