Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा: पुलिस छापे में 11 जोड़े पकड़े, नंद प्लाजा मॉल में घंटों के हिसाब से दिए जा रहे थे डार्क केबिन; बत्ती जली तो उड़ गए होश

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:59 PM (IST)

    आगरा के नंद प्लाजा मॉल में पुलिस ने छापा मारकर 11 जोड़ों को पकड़ा, जहां कैफे और मिनी सिनेमा में घंटों के हिसाब से अंधेरे केबिन किराए पर दिए जा रहे थे। ...और पढ़ें

    नंद प्लाजा में पुलिस छापे के बाद मॉल से बाहर युवक-युवती।

    नंद प्लाजा में पुलिस छापे के बाद मॉल से बाहर युवक-युवती।

    जागरण संवाददाता, आगरा। सदर बाजार स्थित नंद प्लाजा मॉल में युवक-युवतियों को घंटे के हिसाब से अंधेरे केबिन किराए पर दिए जा रहे थे। लोगों की नजरों में युवक-युवतियां यहां काफी पीने आते थे। कैफे और मिनी सिनेमा का काला सच बुधवार को सामने आया, एलआइयू की सूचना पर पुलिस ने नंद प्लाजा को घेर लिया। वहां तीन कैफै और मिनी सिनेमा से 11 प्रेमी जोड़ों काे पकड़ा।

    पुलिस कार्रवाई से नंद प्लाजा में अफरातफरी मच गयी। पुलिस को देख युवतियाें ने रोना शुरू कर दिया। पुलिस ने तीन कैफे संचालक को भी पकड़ा है। घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है। एसीपी एलआइयू ने पुलिस आयुक्त को गोपनीय रिपोर्ट दी। जिसमें नंद प्लाजा में युवक-युवतियो को ताक पर रखकर कैफे में घंटों के हिसाब से अंधेरे केबिन दिए जाने की जानकारी थी। कैफे में एल आकार आकार का सोफा पड़ा हुआ है

    रिपोर्ट में बताया गया कि दरवाजे लगे हुए हैं, कैफे के अगले हिस्से में कुर्सी मेज और पीछे केबिन बने हुए हैं। कैफे संचालक कमाई के लालच में नियमों की धज्जियां उड़़ा रहे हैं। दोपहर में अपर पुलिस उपायुक्त अलका सिंह, एसीपी एलआइयू और एसीपी ताजगंज के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस अपने साथ टेंपो ट्रैवलर लेकर गयी थी। नंद प्लाजा परिसर में पुलिसकर्मी पांच-पांच की टुकड़ी में पहुंचे।

    उन्होंने पांच कैफै ओर मिनी मूवी घर को घेर लिया। मिनी मूवी स्टेशन में लगी एलईडी पर संचालक द्वारा ऑन डिमांड ओटीटी प्लेटफार्म पर कोई भी फिल्म दिखाई जाती थी। एकांत के चलते युवक-युवतियां यहां पर आते थे। पुलिस ने केबिनों में पहुंचने के बाद लाइट जलाई तो अंदर बैठे जोड़ों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से तीन संचालकों और 11 जोड़ों को पकड़ लिया। सभी को टेंपो ट्रैवलर से सदर थाने लाया गया

    खबरें और भी

    शाम को युवतियों को उनके स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया। जबकि युवकों को भी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कैफे द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। कैफै और मिनी मूवी स्टेशन को सील कर दिया गया है।

    थाना पुलिस को नहीं लगी भनक, एलआइयू ने दी रिपोर्ट

    नंद प्लाजा की दूरी सदर थाने से एक किमी से भी कम है। वह मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसके बावजूद पुलिस को यहां मिनी मूवी स्टेशन और कैफे में गोपनीय केबिन घंटों के हिसाब से देने की भनक नहीं लगी। जिसे लेकर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। नंद प्लाजा में आधा दर्जन कैफे संचालित हो रहे हैं। यहां पर दिन भर युवक-युवतियों की भीड़ लगी रहती है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

    आसपास के लोगों का कहना था कि नंद सिनेमा की तरह सदर बाजार में बड़ी संख्या कैफे चल रहे हैं। बताते हैं कि कुछ समय पहले सौदागर लाइन पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा कैफेे संचालको को नाेटिस दिया गया था। मगर, बाद में सब कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय दुकानदार भी यहां सड़क पर वाहनों की पार्किंग से परेशान थे।