विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैफे डांस के बेसमेंट में पुलिस की छापामार कार्रवाई से मच गई भगदड़, मिला ऐसा सामान कि 44 लोग हिरासत में लिए

Published: Mon, 30 Dec 2024 07:50 AM (IST)

आगरा में हुक्का बार पर प्रतिबंध है। चोरी छिपे इसका संचालन किया जा रहा है। आगरा पुलिस को सूचना मिली ...और पढ़ें

छापे की कार्रवाई में बरामद हुक्कों को लेेकर जाता पुलिसकर्मी सौजन्य एक राहगीर
छापे की कार्रवाई में बरामद हुक्कों को लेेकर जाता पुलिसकर्मी सौजन्य एक राहगीर

HighLights

  1. बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार, 44 गिरफ्तार
  2. मुगल पुलिया पर फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस का छापा
  3. बेसमेंट में हुक्का पीने वालों का लगा था जमघट, 18 हुक्के बरामद

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज में फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा था। रविवार रात नौ बजे ताजगंज पुलिस ने छापा मारकर 44 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से हुक्का बार में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को दबोच लिया। जिसमें हुक्का बार संचालक चेतन कुमार उसका साथी भी हैं। मुगल पुुलिया पर फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास एक मार्केट के बेसमेंट में कैफे डांस के नाम से हुक्का बार चल रहा था। तीन सप्ताह पहले खुले हुक्का बार में शाम से देर रात दर्जनों लोग जुट रहे थे।

सूचना पर एसीपी सैयद अरीब अहमद और ताजगंज थाना पुलिस के एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने रविवार रात काे छापा मारा। जिससे हुक्का पीते लोगों में भगदड़ मच गई। मुख्य गेट पर घेराबंदी करके खड़ी पुलिस के चलते किसी को भागने का मौकेा नहीं मिला। पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

हुक्का बार से पकड़े हुक्के।

हुक्का पीने वाले पकड़े तो सिफारिशों का फोन आने लगा

करीब 45 मिनट तक पुलिस की कार्रवाई चली। इस दाैरान हुक्का पीने वालों को छोड़ने के लिए कई सिफारिश करने वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस सभी आरोपितों को पकड़कर थाने ले आयी। एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मौके से 18 हुक्के और फ्लेवर्ड मिले हैं। हुक्का बार संचालक ताजनगरी का रहने वाला चेतन उसका साथी है। मामले में हुक्का बार संचालक का मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशेबाजों को पुलिस ने पकड़ा और उन्हें शपथ दिलवा दी। 

नव वर्ष से पहले ओपन बार पर कार्रवाई, 55 नशेबाज गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने नववर्ष से पहले ओपन बार के खिलाफ अभियान शुरू कराया है। खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार को कमलानगर क्षेत्र में पुलिस ने 55 नशेबाजों को पकड़ा है। शाम होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराबियों के झुंड लगने की शिकायत पर पुलिस ने सात दिनों का अभियान शुरू किया है। शराब ठेकों और बाराें के साथ ही आसपास दुकानें चलाने वालों को पुलिस ने शराब न पिलाने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: अब कड़ाके की सर्दी का वार...अयोध्या, लखनऊ सहित यूपी के कई जिले में घने कोहरे का अलर्ट

ये भी पढ़ेंः ताजमहल फ्री देखने का मिल रहा मौका, तीन दिन के लिए बनाइये प्रोग्राम; शाहजहां-मुमताज की असली कब्र भी देखिए

कमलानगर में गिलास और बोतलें छोड़कर भागे शराबी

पुलिस को देखने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों में भगदड़ मच गई। गिलास ,बोतलें छोड़कर शराबी भागने लगे। कमलानगर थाना प्रभारी निशामक त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम ने खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की है। कुल 55 शराबी पकड़े गए हैं। सभी को थाने में भविष्य में गलती न करने की शपथ दिलाई गई है। चालान की कार्रवाई की जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।