Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update UP: अब कड़ाके की सर्दी का वार...अयोध्या, लखनऊ सहित यूपी के कई जिले में घने कोहरे का अलर्ट

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 07:26 AM (IST)

    Weather Update UP उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। ...और पढ़ें

    Weather Update UP: यूपी में कोहरे का असर दिख रहा है। जागरण
    Weather Update UP: यूपी में कोहरे का असर दिख रहा है। जागरण

    HighLights

    1. रात का गिरेगा पारा, सर्द होगी पूस की रात
    2. प्रदेश में ठंड ने बढ़ाई रफ्तार, लखनऊ में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। Weather Update UP: रविवार को ठंड का असर रहा, जब सुबह कोहरे की चादर ने सूरज की किरणों को दिनभर छुपाए रखा। हल्की धूप का एहसास केवल कुछ देर के लिए हुआ, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को गरम कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया।

    दिन का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। रात का पारा 13.4 डिग्री पर थमा, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। इससे पूस की रात और सर्द हो सकती है। सोमवार को लखनऊ में दिन का तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    आखिरी दिन में ठंड का अहसास

    रविवार को सुबह-सुबह लखनऊ की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर बाद से ही गाड़ियों की हेडलाइट्स जलती रहीं। लोगों ने दिसंबर के आखिर में थोड़ी ठंड का अनुभव किया। अगले दो दिन रात में सर्दी बढ़ सकती है।

    दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान

    मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह के अनुसार 31 दिसंबर तक रात का तापमान दो से तीन डिग्री गिर सकता है, जिससे सर्दी और तेज होगी। सोमवार को लखनऊ में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, एक जनवरी को मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

    खबरें और भी

    अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर सहित कई जिले में घना कोहरा

    मौसम विभाग ने 30 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, कन्नौज, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा आदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। एक जनवरी को मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

    वाराणसी का आज का मौसम

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब पर निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से पहले अरब सागर तदुपरांत बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा के समागम के कारण 27 व 28 दिसंबर को बनारस समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। इसके कारण अधिकतम तापमान में प्रभावी गिरावट होगी, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में प्रभावी उछाल आने की संभावना है। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। 

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर-बारिश का अलर्ट; पढ़ें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: एक जनवरी को पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गलन: आज कोहरे को लेकर अलर्ट जारी