बच्ची का अपहरण, घर में बेटी नहीं थी...मौसा ने रची गहरी साजिश: आगरा पुलिस ने किया खुलासा
फतेहपुर सीकरी से 9 जुलाई को लापता हुई 12 वर्षीय छात्रा मनु राजपूत को नौवें दिन धौलपुर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा को उसके मौसा प्रदीप के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नौवें दिन धौलपुर से मौसा प्रदीप के कब्जे से छुड़ाया।
मौसा ने बेटी की तरह रखने के लालच में छुपाया था।
संवाद सूत्र, फतेहपुर सीकरी (आगरा)। अपने घर से 9 जुलाई को अचानक लापता हुई 12 वर्षीय छात्रा शुक्रवार शाम नौवें दिन धौलपुर से अन्यत्र ले जाते समय बरामद कर ली गई है। मौसी प्रदीप ने पुलिस को बताया है। मनु को अपनी बेटी की तरह रखने के लालच में छुपा कर रखा गया था। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया है।
9 जुलाई को किसी के फोन से छात्रा मनु राजपूत ने अपने सिकंदरा क्षेत्र आगरा निवासी मौसी प्रदीप को फोन करके आने की सूचना दी थी। शाहगंज से मौसी प्रदीप छात्र मनु को अपने साथ घर ले गया। परिजनों द्वार पूछताछ करने पर भी नहीं बताया। पुलिस टीमों की दबिश के कारण प्रदीप छात्र को लेकर अपनी साली के घर धौलपुर पहुंच गया।
गुरुवार को पुलिस उपयुक्त पश्चिमी, कमिश्नरेट आगरा आदित्य के द्वारा लापता छात्रा मनु के गांव पहुंचकर वारिकी से जानकारी प्राप्त की थी। डीसीपी पश्चिमी आदित्य ने पुलिस टीमों के सहयोग के लिए अपनी टास्क फोर्स टीम लापता बालिका की बारामदगी को लगाकर जल्द ही बरामद करने के निर्देश दिए थे।
टास्क फोर्स टीम के साथ पुलिस टीम ने बालिका के रिश्तेदारों की कुंडली की छानबीन करने पर बालिका की मां संजू देवी पत्नी सतीश के अलावा उसकी आगरा निवासी बहन राजकुमारी व धौलपुर निवासी बहन नहनी की जानकारी मिली थी। राजकुमारी ने पुलिस टीम की दबिश से अपने पति प्रदीप को अवगत करा दिया।
खबरें और भी
शुक्रवार शाम शाम को मौसा प्रदीप लापता छात्रा मनु को लेकर धौलपुर से अन्यत्र जा रहा था। तभी रास्ते में प्रदीप के कब्जे से मनु को मौसा सहित बरामद कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर कार्यवाही की जाएगी।