आगरा: 112 नंबर पर मदद मांगने वाले को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, बेरहमी से पीटने के बाद मैदान में फेंका
पिनाहट, आगरा में घरेलू विवाद की सूचना पर 112 नंबर पर कॉल करने वाले व्यक्ति को ही पुलिस ने बेरहमी से पीटा और बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पिनाहट (आगरा)। घरेलू विवाद में 112 नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को ही थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। घर से उठाकर दो किलेामीटर दूर ले एक मैदान में बेहरमी से पीटा।
पिटाई से पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए। पुलिसकर्मी उसे बेहोशी की हालत में मैदान में छोड़कर चले गए। वहां खेलने पहुंचे बच्चों ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। घायल को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। स्वजन द्वारा 14 दिन बाद रविवार को घायल के फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने पर मामला सामने आया।
पिनाहट के गांव देवगढ़ का मामला
पिनाहट के गांव देवगढ़ निवासी बल बहादुर सिंह ने बताया कि भतीजे पंकज ने अपने साले भोले को पांच वर्ष पहले एक ट्रैक्टर खरीदवाया था। धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी भोले ट्रैक्टर का बीमा नहीं करा रहा था। जिसे लेकर पंकज और भोला के बीच विवाद हो गया, जिससे क्रुद्ध भतीजे पंकज ने 13 अप्रैल को दोपहर दो बजे पीआरवी को कॉल किया।
बेरहमी से पीटने के बाद मैदान में छोड़ गए
पंकज द्वारा बार-बार बुलाने से गुस्साए पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी दोपहर दो बजे घर पहुंचे। पंकज काे अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गए। घर से दाे किमी दूर बीच का पुरा गावं के पास एक मैदान में डालकर दारोगा और आरक्षियों ने उसे बेरहमी से पीटा।
खबरें और भी
गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, 12 दिन बाद खुला मामला
चाचा बल बहादुर ने बताया कि पुलिसकर्मी पंकज को मरणासन्न हालत में छोड़ कर चले गए। वह दिन भर तेज धूप में बेहाेशी की दिनभर तेज धूप में पंकज वहां पड़ा रहा। शाम चार बजे मैदान में खेलने गए बच्चों ने घर पर सूचना दी। तब स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से रेफर करने पर गंभीर हालत में एसएन मेडिकल में भर्ती कराया। घायल पंंकज का उपचार चल रहा है।
डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि स्वजन द्वारा मामले में कोई तहरीर नही दी गई है। शिकायत आने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
होश में आते ही चीखने साहब अब मत मारो, मर जाउंगा
स्वजन ने बताया कि 14 दिन से एसएन में भर्ती पंकज पुलिस पिटाई की दहशत से नहीं उबर सका है। होश में आते ही वह चीखने लगता है कि पुलिस आ गई। साहब अब मत मत मारो मर जाऊंगा। उसके दोनों पैरों और पीठ में दो सप्ताह बाद भी नीले निशान पड़े हुए हैं। जो शिकायतकर्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बरता की कहानी बताते हैं।
नोटिस तामील कराने गया दरोगा निलंबित
पिनाहट। नोटिस तामील कराने गए दरोगा केपी सिंह पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा था। रविवार को डीसीपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया। पिनाहट थाने में तैनात दारोगा के पी सिंह शुक्रवार को पातीराम पुरा की महिला ओमवती देवी के द्वारा पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उनके घर नोटिस तामील कराने गए थे।
जहां सोनू दिवाकर को पकड़ने का 48 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। सोनू दिवाकर ने दरोगा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए डीसीपी पूर्वी के यहां शिकायत की थी।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दारोगा केपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- आगरा: मानसिक स्वास्थ्य संस्थान हॉस्टल में एमडी छात्रा मृत मिलीं, दवा की ओवरडोज से आत्महत्या की आशंका