Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खतरे में जान, आगरा के कर्मयोगी एन्क्लेव में महीने में दूसरी बार धंसी सड़क; लोहामंडी रोड का भी यही बेहाल

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:18 PM (IST)

    आगरा में बरसात के कारण सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों की जान खतरे में है। कमलानगर के कर्मयोगी एन्क्लेव में महीने में दूसरी बार सड़क ध ...और पढ़ें

    कर्मयोगी एन्क्लेव में शुक्रवार सुबह धंसी सड़क। यहां आवाजाही रोक दी गई है।

    कर्मयोगी एन्क्लेव में शुक्रवार सुबह धंसी सड़क। यहां आवाजाही रोक दी गई है।

    HighLights

    1. कमलानगर के कर्मयोगी एन्क्लेव में दूसरी बार धंसी सड़क।

    2. आलमगंज-लोहामंडी रोड पर भी कई जगह हुए जानलेवा गड्ढे।

    3. बरसात और खराब निर्माण के कारण सड़कें हो रही हैं खतरनाक।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अगर कहीं पर पानी भर गया है। आप उस रोड से होकर गुजर रहे हैं तो सावधानी से निकलें। क्योंकि कई सड़कों पर जानलेवा गड्ढे हैं। बरसात के चलते शुक्रवार सुबह कमलानगर में कर्मयोगी एन्क्लेव में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है। गुरुवार को आलमगंज-लोहामंडी रोड 300 मीटर के हिस्से में दो जगहों पर धंस गई।

    कर्मयोगी एन्क्लेव में बड़ी जनसंख्या रहती है, जिसके गुजरने के लिए यही एकमात्र बड़ी रोड है। शुक्रवार सुबह भरभराकर सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। नागरिकों ने आसपास बेरीकेडिंग कर आवाजाही बंद कराई। 

    इससे एक दिन पहले लोहामंडी पानी की टंकी के ठीक सामने रोड पर दो मीटर का गड्ढा हो गया। जिस पर लोगों ने लकड़ी सहित अन्य सामान लगा दिया। दूसरे गड्ढे पर पत्थर रख दिए गए हैं। शास्त्रीपुरम गोल चक्क चौराहा से 50 मीटर की दूरी पर दूसरी बार रोड धंस गई।

    इससे पूर्व एक माह पूर्व रोड धंसी थी। क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों पर रोड की मरम्मत हुई थी। वहीं एमजी रोड स्थित हरीपर्वत चौराहा पर वबाग कंपनी की टीम ने सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य किया। यह कार्य तीन से पांच दिनों तक चलेगा।

    नगर निगम प्रशासन हर साल 100 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य करता है। 100 वार्डों में 1900 किमी लंबी रोड हैं। बरसात के चलते बुधवार को खंदारी मास्टर प्लान रोड, खिड़की काले खां सहित चार रोड धंस गई थीं। निगम की टीम इन सभी की मरम्मत करा रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे कारवान गली के पास और लोहामंडी पानी की टंकी के सामने आलमगंज-लोहामंडी रोड धंस गई।

    खबरें और भी

    पानी की टंकी के सामने तीन मीटर व्यास का गड्ढा हो गया। अनहोनी के डर से क्षेत्रीय लोगों ने गड्ढे पर ग्रीन नेट और लकड़ियां रख दीं। कारवान गली के पास धंसी रोड पर पत्थर रख दिए गए। कुछ यही स्थिति शास्त्रीपुरम गोल चक्का चौराहा का भी रहा। एक साल पूर्व जल निगम की टीम ने सीवर लाइन बिछाई थी। मैनहोल से एक मीटर की दूरी पर दूसरी बार रोड धंस गई। आधा मीटर का गड्ढा हो गया।

    लोगों ने ईंट और पत्थर से गड्ढे को भर दिया। उधर, हरीपर्वत चौराहा पर वबाग कंपनी की टीम ने पानी की लाइन की मरम्मत की। बैकहो लोडर से गड्ढे को खोदा गया। निगम के इंजीनियरों की टीम ने जांच की। मरम्मत कार्य तीन से पांच दिनों तक चलेगा।

    इसलिए धंस रही हैं रोड

    सेवानिवृत्त इंजीनियर एसपी सिंह ने कहा कि जिन सड़कों पर खोदाई या फिर सीवर-पानी और बिजली की लाइन बिछाई गई है। वही सड़कें सबसे अधिक धंस रही हैं। खोदाई के बाद सड़कों का समतलीकरण ठीक तरीके से नहीं किया गया है। बरसात में पानी भर रहा है। समतलीकरण ठीक से न होने के कारण पानी किसी तरीके से नीचे पहुंच जाता है और रोड धंस रही हैं।

    यह हैं जिम्मेदार

    नगर निगम के हरीपर्वत जोन के सहायक अभियंता कवीश बुदौलिया, अवर अभियंता हरिओम, छत्ता जोन के सहायक अभियंता जीवेक सोनी, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल, वबाग कंपनी के मैनेजर तनवीर।