Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित, आठवीं तक की कक्षाओं पर प्रभावी; चेहल्लुम पर रहेगा अवकाश

    By Sumit Kumar Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:49 PM (IST)

    आगरा में चेहल्लुम त्योहार के अवसर पर मंगलवार को कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं यथा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आगरा में चेहल्लुम के कारण आठवीं तक के स्कूल बंद।

    2. बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।

    जागरण संवाददाता, आगरा। चेहल्लुम के अवसर पर जिले में कक्षा आठ तक के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी रहेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश सोमवार रात जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश रहेगा। इस दौरान कोई भी नियमित कक्षा नहीं लगेगी।

    चेहल्लुम का त्योहार मुस्लिम शिया समुदाय के लिए प्रमुख है। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं भी इस अवसर पर छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय स्कूलों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।