आगरा में नशेड़ियों ने खंडित की मंदिर में मूर्तियां, विरोध पर युवतियों से की अभद्रता
आगरा के कछपुरा स्थित मंदिर में दो नशेड़ी युवकों ने मूर्तियों को खंडित किया और विरोध करने पर महंत की ...और पढ़ें
-1788739758620_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
आगरा के कछपुरा मंदिर में नशेड़ी युवकों ने मूर्तियां खंडित कीं।
विरोध करने पर महंत की बेटियों से अभद्रता का आरोप।
स्थानीय लोगों ने आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
जागरण संवाददाता, आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित कछपुरा स्थित मंदिर में रविवार की रात दो युवकों ने देव मूर्तियों को खंडित कर दिया। मंदिर के महंत की बेटियों ने दोनों युवकों को ऐसा करते देख विरोध किया तो आरोपितों ने उनसे भी अभद्रता कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित राहुल और अरुण नशे में थे।
घटना रविवार की रात 10:45 बजे की है। कछपुरा स्थित मंदिर में बस्ती के ही युवक राहुल और अरुण पर आरोप है कि वहां रखी शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्यु करते देख मंदिर के महंत की दोनों बेटियों ने उनका विरोध किया।
जिस पर आरोपित युवतियों के साथ भी अभद्रता करने लगे। जानकारी होने पर बस्ती के केशव कुशवाह, दीपक परमार, हिमांशु शर्मा, आदित्य शर्मा, दीपक वर्मा, अंकित समेत दर्जनों लोग लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों आरोपिताो को दबोच लिया। उनकी पिटाई लगाने के बाद एत्माद्दौला थाने लेकर पहुंचे।
घटना को लेकर यहां पर करीब एक घंटे तक हंगामा चला। वहीं, पुलिस का कहना है कि मंदिर में किसी भी मूर्ति के खंडित या क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मूर्तियां अपने निर्धारित स्थान से हटी हुई मिलीं, लेकिन सभी सुरक्षित और अखंड थीं।
मंदिर के महंत हकीम सिंह ने बताया कि मंदिर 40 वर्ष पुराना है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपितों राहुल और अरुण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- आगरा में नियमों की अनदेखी, ताज क्षेत्र में काट डाले काटे 43 पेड़; भूखंड मालिक पर दर्ज हुआ मुकदमा
