Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिला लावारिस ट्रॉली बैग, आगरा में GRP ने खोलकर देखा तो उड़े होश

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:53 PM (IST)

    चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आगरा कैंट स्टेशन पर एक ट्रॉली बैग में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. तमिलनाडु एक्सप्रेस में ट्रॉली बैग में मानव अंग मिले।

    2. आगरा कैंट स्टेशन पर संदिग्ध बैग को जब्त किया गया।

    3. आरपीएफ, जीआरपी चेन्नई से आगरा तक सीसीटीवी जांच रही।

    जागरण संवाददाता, आगरा। चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु़ एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बुधवार सुबह ट्रॉली बैग में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे के कंट्रोल रूम नंबर 130 पर आरपीएफ और जीआरपी को जनरल बोगी में संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने की सूचना किसी ने दी।

    बुधवार सुबह पांच बजे ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रॉली बैग को अपने कब्जे में ले लिया। बैग काे खोलने पर उसमें मानव का एक पंजा और पेट का कुछ हिस्से समेत कई अवशेष मिले। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। ट्रॉली बैग में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शव की पहचान हो सकती।

    ट्रॉली बैग से मानव अंग मिलने के बाद आशंका है कि शव की पहचान छिपाने के लिए उसे कई टुकड़ों में करके अलग-अलग रखा गया, जिससे कि मरने वाले की पहचान नहीं हो सके। आरपीएफ और जीआरपी चेन्नई से आगरा तक पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों को चेक करा रही हैं, जिससे कि सूटकेस रखने वाले का सुराग मिल सके।

    एसपी जीआरपी अनिल कुमार झा ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। मरने वाले की पहचान और हत्यारे का सुराग लगाने के लिए चेन्नई से आगरा के बीच में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों को सीसीटीवी कैमरों को चेक कराया जा रहा है। सभी रेलवे स्टेशनों की आरपीएफ और जीआरपी को इसकी सूचना दे दी है।

    खबरें और भी