Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat: 23 से चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:40 AM (IST)

    Agra Varanasi Vande Bharat Route आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 23 सितंबर से शुरू हो रही है। यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन चलेगी शुक्रवार को ट्रेन निरस् ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. आठ कोच की होगी ट्रेन, 551 किमी की दूरी सात घंटे में करेगी तय
    2. शुक्रवार को नहीं चलेगी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    एक साल से आगरा से प्रयागराज और वाराणसी के लिए वंदे भारत की मांग की जा रही है। रेल मंडल आगरा में अभी तीन वंदे भारत चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितंबर को अहमदाबाद, गुजरात से वर्चुअल माध्यम से आगरा-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था।

    चौथी वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए। आगरा से टूंडला तक केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री ने ट्रेन से सफर किया।

    23 से चलेगी आठ कोच वाली वंदे भारत

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर से आठ कोच की वंदे भारत चलेगी। इसमें सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी का कोच होगा। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन में रुकेगी।

    खबरें और भी

    कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन में ट्रेन पांच-पांच मिनट और बाकी स्टेशन में दो-दो मिनट रुकेगी। ट्रेन की मरम्मत का कार्य आगरा में होगा। इस ट्रेन को उत्तर मध्य रेलवे के लोको पायलट और गार्ड चलाएंगे।

    ट्रेन में होंगी 602 सीट

    एक चेयरकार कोच में 78 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच में 56 यात्री सफर कर सकते हैं। भगवा रंग की वंदे भारत में सीसीटीवी कैमरे कोच के भीतर और बाहर की तरफ लगे हुए हैं। आठ कोच में सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी का होगा। यानी कुल 602 सीट होंगी।

    यह है ट्रेन की समय सारिणी

    आगरा से वाराणसी के लिए (Agra To Varanasi Vande Bharat Expess)

    स्टेशन का नाम समय
    आगरा कैंट सुबह 6 बजे रवाना होगी
    टूंडला सुबह 6.48 बजे
    इटावा सुबह 7.40 बजे
    कानपुर सेंट्रल सुबह 9.15 बजे
    प्रयागराज जंक्शन सुबह 11.25 बजे
    वाराणसी दोपहर 1 बजे

    वाराणसी से आगरा के लिए (Varanasi To Agra Vande Bharat)

    स्टेशन का नाम समय
    वाराणसी दोपहर 3.20 बजे
    प्रयागराज जंक्शन शाम 4.50 बजे
    कानपुर सेंट्रल शाम 6.57 बजे
    इटावा जंक्शन रात 8.17 बजे
    टूंडला जंक्शन रात 9.32 बजे
    आगरा कैंट 10.20 बजे

    इसे भी पढ़ें: भाजपा में विशेष सदस्यता अभियान खत्म होते ही दावेदार पहुंचे लखनऊ, उपचुनाव के लिए कर रहे दावेदारी

    इसे भी पढ़ें: कानपुर में तस्करों ने फैलाई सनसनी, गांजा तस्करी के विवाद में फायरिंग और बमबाजी; इलाके में दहशत का माहौल