यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा में विशेष सदस्यता अभियान खत्म होते ही दावेदार पहुंचे लखनऊ, उपचुनाव के लिए कर रहे दावेदारी
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के दावेदारों ने विशेष सदस्यता अभियान खत्म होते ही लखनऊ का रुख कर लिया है। पार्टी ने नेताओं को चेतावनी दी थी ...और पढ़ें

HighLights
- 11 से 17 सितंबर तक भाजपा नेताओं को प्रदेश कार्यालय न आने के थे निर्देश
- समय सीमा खत्म होते ही सीसामऊ उप चुनाव के दावेदारों को मिला मौका
जागरण संवाददाता, कानपुर। विशेष सदस्यता अभियान खत्म होते ही सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के दावेदार लखनऊ दौड़ पड़े। पार्टी ने नेताओं को चेता दिया था कि 11 से 17 सितंबर तक विशेष सदस्यता अभियान के बीच कोई प्रदेश कार्यालय में दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा ने 11 से 17 सितंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत में ही नेताओं को बता दिया गया था कि इस दौरान कोई बैठक नहीं की जाएगी। सभी पूरी तरह सदस्यता के काम में लगेंगे। टिकट के लिए प्रदेश कार्यालय के चक्कर काट रहे नेताओं को भी साफ कर दिया गया था कि इस दौरान कोई वहां भी न दिखे।
लखनऊ पहुंचे नेता
किसी तरह खुद को एक सप्ताह तक रोके रहे नेता, 17 सितंबर के पूरा होते ही बुधवार को लखनऊ पहुंच गए। अब गुरुवार को फिर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेश खन्ना और सह प्रभारी नितिन अग्रवाल नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिला कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रवासी और बूथ के प्रवासियों के साथ बैठक कर निचले स्तर की उनकी रिपोर्ट को जानेंगे।
इसे भी पढ़ें: कानपुर में तस्करों ने फैलाई सनसनी, गांजा तस्करी के विवाद में फायरिंग और बमबाजी; इलाके में दहशत का माहौल
इसे भी पढ़ें: UP News: इटावा-ग्वालियर रूट पर धंसे ट्रैक से निकली पैसेंजर ट्रेन, हो सकता था बड़ा हादसा