Weather Today: आगरा में मौसम का बदलाव, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत; आज और कल बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बुधवार व गुरुवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। ...और पढ़ें

दोपहर में फुहारों के बीच पर्यटक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सोमवार देर रात शहर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन रात का तापमान बढ़ गया। रात करवटें बदलते हुए बीती। मंगलवार को हल्के बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लू से भी राहत मिली।
मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार व गुरुवार को बादल छाए रहने व गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आगरा में बुधवार को सुबह बादलों की आवाजाही है और तेज हवा चल रही है। हालांकि अभी बौछार पड़ने का इंतजार है।
सोमवार देर रात शहर में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी
आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि से लोग परेशान हो उठे थे। सोमवार रात 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया था। तेज हवा चलने के साथ दो बार बूंदाबांदी हुई थी। इससे मंगलवार को तापमान में गिरावट आने और लू चलना बंद होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट, लू से राहत
अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
खबरें और भी
आज और कल के मौसम का अनुमान
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। दिन व रात के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।