Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Weather: सूरज ने बदले तेवर, गर्म होने लगी हवा... मौसम विभाग ने जारी किया दो दिन लू चलने का अलर्ट

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 10:43 AM (IST)

    Agra Weather News आगरा में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 6.3 डिग्र ...और पढ़ें

    Agra Weather News: ताजमहल में तेज धूप से बचने का प्रयास करतीं पर्यटक। जागरण
    Agra Weather News: ताजमहल में तेज धूप से बचने का प्रयास करतीं पर्यटक। जागरण

    HighLights

    1. प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, दोपहर में घर से कम निकले लोग
    2. 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान
    3. 10 अप्रैल के बाद हो सकता है बदलाव

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather News: सूरज के तेवर तीखे हो चले हैं। हवा का रुख भी बदलने लगा है। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा दूसरे स्थान पर रहा। 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले स्थान पर हमीरपुर और झांसी रहे।

    शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। 10 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट आने व हल्के बादल छाए रहने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

    शहर में सोमवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर भी तीखे होते चले गए। 11 बजे के बाद तो सूरज की किरणें चुभती हुई नजर आईं। इससे सड़कों पर दोपहर में ट्रैफिक कम रहा। जरूरी काम होने पर ही लोगों ने घर से बाहर निकलना पसंद किया। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    ताजमहल परिसर में लगे कूलरों से हवा खाते पर्यटक। जागरण

    लू चलने का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग ने मंगलवार व गुरुवार को लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार 11 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बूंदाबांदी और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लू से बचाव को दोपहर के समय लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने का सुझाव दिया गया है। दोपहर में घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखने, टोपी या छाता का प्रयोग करने, निर्जलीकरण से बचाव को पर्याप्त पानी पीने को कहा गया है।

    ये भी पढ़ेंः सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बताना होगा, 24 नवंबर को कहां थे? आज पुलिस के सवालों से होगा आमना-सामना