Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बूंदाबांदी और वज्रपात का अलर्ट

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 07:26 AM (IST)

    Weather Update गर्मी से यूपी के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बूंदाबांदी और तापमान में ग ...और पढ़ें

    Weather Update UP: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    Weather Update UP: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार
    2. बुधवार से तापमान में हो सकती है गिरावट

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई, कानपुर (आइएएफ), वाराणसी (बीएचयू), चुर्क, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, झांसी, हमीरपुर, आगरा (ताज), और अलीगढ़ जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

    झांसी और हमीरपुर सबसे गर्म रहे, जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी यूपी में प्रयागराज और वाराणसी, जबकि पश्चिमी यूपी में झांसी और आगरा में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

    इन जिलों में लू चलने की आशंका

    मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आठ और नौ अप्रैल को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जो गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी।

    गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई

    नौ और 10 अप्रैल के बीच देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार से तराई क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और जिलों में बूंदाबांदी से तापमान में कमी आएगी।

    बुधवार से बूंदाबांदी की संभावनाएं

    डॉक्टर अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बुधवार से बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार से प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 12-13 तक मौसम का मिलाजुला असर दिखेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Heatwave Alert: थोड़ी देर तेज धूप में रहने से हो सकते हैं बीमार, रहें सतर्क; डॉक्टर ने चेताया

    ये भी पढ़ेंः Himachal Mausam: हिमाचल में आज लू चलने की चेतावनी, अगले तीन दिन बारिश की संभावना; पढ़ें मौसम का हाल