Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TET देकर लौट रहे बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार, एत्मादपुर में हुई दुर्घटना में पत्नी की दर्दनाक मौत

    By Pawan Kumar Pathak Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:45 PM (IST)

    आगरा के एत्मादपुर में यूपीटेट परीक्षा देकर लौट रहे दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गं ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. एत्मादपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    2. अंजली कॉलेज के पास रुके थे पानी पीने के लिए

    संवाद सूत्र, एत्मादपुर (आगरा)। आगरा कॉलेज से पत्नी को यूपी टेट की परीक्षा दिलवाकर बाइक वापस घर जाते समय हाईवे पर अंजली कॉलेज के सामने पानी पीने रुके दंपति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वही पति गंभीर घायल हो गया।

    घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायल युवक को उपचार के लिए भेज दिया है। गुरुवार को दोपहर 2 बजे हाईवे पर अंजली कॉलेज के सामने बाइक सवार दंपत्ति को पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर घायल हो गया।

    इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद थाना नारखी के गांव लतीफपुर कोटला के मोहित शर्मा अपनी पत्नी 33 वर्षीय प्रिया चतुर्वेदी को आगरा कॉलेज से यूपीटेट की परीक्षा दिलवाकर वापस घर जा रहे थे तभी हाईवे पर अंजली कॉलेज के सामने पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुक गए

    पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, वही पति मोहित गम्भीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा भेज दिया, वही मृतका के शव को मोर्चरी भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहित जम्मू में आरपीएफ में तैनात है। टक्कर मारने वाले वाहन की सीसीटीवी फुटेज से तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी