Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिस सुप्रानेशनल वर्ल्ड 2026: दुनिया के 67 देशों की सुंदरियों के बीच आगरा की अवनी ने छोड़ी छाप, टॉप 20 में बनाई जगह

    By Sandeep Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    आगरा की अवनी गुप्ता पोलैंड में मिस सुप्रानेशनल वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न उप-प्रतियोगिताओं में ...और पढ़ें

    आगरा की अवनी गुप्ता।

    आगरा की अवनी गुप्ता।

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा की बेटी अवनी गुप्ता शुक्रवार रात पोलैंड में आयोजित मिस सुप्रानेशनल वर्ल्ड 2026 के ग्रांड फिनाले में विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। 67 देशों की प्रतिभागियों के बीच होने वाले इस प्रतिष्ठित मुकाबले में उनकी नजर ताज पर है। ग्रांड फिनाले से पहले विभिन्न उप-प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अवनी ने भारत की दावेदारी भी मजबूत की है।

    प्रतियोगिता के दौरान ग्रूमिंग, रैंप वाक, पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और टैलेंट समेत कई चरण आयोजित किए गए। अवनी ने हर राउंड में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। भारतीय पारंपरिक परिधान में उनकी प्रस्तुति को निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं वेस्टर्न लुक में भी उन्होंने आत्मविश्वास से रैंप पर उतरकर अपनी अलग पहचान बनाई

    ग्रांड फिनाले से पहले आयोजित फ्राॅम द ग्राउंड अप प्रतियोगिता में अवनी शीर्ष-21 फाइनलिस्ट में स्थान बनाकर भारत का गौरव बढ़ा चुकी हैं। साथ ही मिस सुप्रा इन्फ्लुएंसर प्रतियोगिता में एशिया-ओशिनिया क्षेत्र की विजेता बनने के बाद उन्होंने इन्फ्लुएंसर आपार्च्युनिटी के टाॅप-20 में भी उन्होंने अपने लिए जगह बनाई है। इन उपलब्धियों ने फाइनल से पहले उनकी दावेदारी को और मजबूत किया है।


    11 जुलाई को भारत से प्रतियोगिता में शामिल होने पोलैंड रवाना हुईं अवनी का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ खिताब जीतना नहीं, वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना भी है। परिवार को विश्वास है कि वह अपने प्रदर्शन से देश के साथ-साथ आगरा का नाम भी रोशन करेंगी।

    खबरें और भी

    फैन वोटिंग में भी जीत का मौका

    मिस सुप्रानेशनल 2026 की आधिकारिक सुप्रा फैन वोटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस वोटिंग की विजेता प्रतिभागी को सीधे टाप-12 में स्थान मिलेगा। ऐसे में अवनी के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। प्रशंसक मिस सुप्रानेशनल ऐप डाउनलोड कर वोट टैब में जाकर मिस सुप्रा फैन वोट 2026 के तहत इंडिया चुनकर क्राउन आइकन पर टैप कर अपना वोट दर्ज कर सकते हैं

    घर में पूजा-अर्चना, जीत की दुआ

    अवनी की मां अलका गुप्ता ने बताया कि बेटी की सफलता के लिए घर में लगातार पूजा-अर्चना की जा रही है। परिवार और शुभचिंतकों को पूरा विश्वास है कि अवनि विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन कर आगरा और देश का गौरव बढ़ाएंगी। मिस सुप्रानेशनल वर्ल्ड 2026 का ग्रांड फिनाले भारतीय समयानुसार 31 जुलाई की रात 11:35 बजे प्रसारित होगा।