Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ...तो भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी उनकी ही पत्नी, निर्दलीय से नामांकन; दिलचस्प होगा इस सीट पर मुकाबला

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 03:30 PM (IST)

    अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पत्नी प्रेम शीला नामांकन करने पहुंची हैं। प्रेम शीला ने निर्दलीय प्रत्याशी के ...और पढ़ें

    ...तो भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी उनकी ही पत्नी, निर्दलीय से नामांकन; दिलचस्प होगा इस सीट पर मुकाबला
    ...तो भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी उनकी ही पत्नी, निर्दलीय से नामांकन; दिलचस्प होगा इस सीट पर मुकाबला

    जागरण संवाददाता, कानपुर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पत्नी प्रेम शीला नामांकन करने पहुंची हैं। प्रेम शीला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। अगर उनका नामांकन सही रहा और किसी कारण से खारिज न हुआ तो वह चुनाव मैदान में अपने पति को चुनौती देंगी। 

    ऐसे में अकबरपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। देवेंद्र सिंह पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है। साल 2014 नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ यानी उसी चुनाव में देवेंद्र सिंह भोले ने भी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव जीत कर संसद में कदम रखा था।

    देवेंद्र सिंह 2014 के बाद 2019 में भी पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरे, जिसके बाद भाजपा ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है। देवेंद्र सिंह का मुकाबला बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ अब अपनी ही पत्नी से भी होने की भी संभावना है। नामांकन सही पाए जाने स्थिति में यह मुकाबला होना तय है। 

    कब होना है मतदान? 

    अकबरपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानी 13 मई, 2024 को मतदान होना है। इस सीट पर बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। अकबरपुर लोकसभा सीट पर 2019 में बसपा दूसरे नंबर पर थी, यहां पर बसपा ने समीकरण साध नंबर वन बनने की कोशिश कर रही है। अकबरपुर संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता दलित और दूसरे नंबर पर ब्राह्मण हैं। बसपा ने अकबर लोकसभा सीट से राजेश द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

    खबरें और भी