Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    18 अप्रैल को बनाइये आगरा का प्रोग्राम, मिल रहा है बेहतरीन ऑफर, ताजमहल-आगरा फोर्ट सहित सभी स्मारक देखिए फ्री

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 05:45 PM (IST)

    Taj Mahal Agra Fort Free For Tourist विश्व धरोहर दिवस पर सभी स्मारक रहेंगे फ्री। ताजमहल देखने के लिए देश के कोने कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। ताजमहल मे ...और पढ़ें

    विश्व धरोहर दिवस पर सभी स्मारक रहेंगे फ्री।
    विश्व धरोहर दिवस पर सभी स्मारक रहेंगे फ्री।

    HighLights

    1. ताजमहल में मुख्य मकबरे पर लागू रहेगा 200 रुपये का टिकट
    2. स्मारकों को फ्री देखने का मौका बहुत कम बार आता है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर ताजमहल समेत सभी समारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू रहेगा। मुख्य मकबरे पर अतिरिक्त टिकट दिसंबर, 2018 में लागू किया गया था।

    ये भी पढ़ेंः Judicial Officers Transfer: न्यायिक अधिकारियों का तबादला, मोहम्मद तौशिक रजा बदायूं के नए सीजेएम, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

    हर वर्ष मनता है विश्व धरोधर दिवस

    एएसआइ द्वारा प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को सांस्कृतिक जागरूकता के लिए विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। महानिदेशक ने प्राचीन स्मारक, पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम, 1959 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्मारकों में पर्यटकों के निश्शुल्क प्रवेश को आदेश जारी किया है। अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए मुख्य मकबरे पर टिकट लागू रहेगा।

    ये भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: 4 दिन राम मंदिर के वीआईपी पास कैंसिल, 19 घंटे से ज्यादा रामलला के दर्शन, ये है आरती और पट खुलने का टाइम