Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से नाराजगी: 'शख्स' को सड़क पर घुमाया, मेंटल हॉस्पिटल में दिखायाा... आगरा में हिंदू महासभा का अनूठा विरोध प्रदर्शन

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

    अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आगरा में अनोखा ...और पढ़ें

    स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतीकात्मक युवक को पीटते हिंदूवादी। सौ. स्वयं

     स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतीकात्मक युवक को पीटते हिंदूवादी। सौ. स्वयं 

    HighLights

    1. स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर हिंदू महासभा का प्रदर्शन।

    2. एक व्यक्ति को मौर्य मानकर सड़कों पर घुमाया गया।

    3. प्रतीकात्मक इलाज के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ले गए।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया।

    कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य मानकर एक व्यक्ति के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और शहर की सड़कों पर घुमाया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ले गए। वहां ओपीडी में प्रतीकात्मक रूप से उनका इलाज के लिए उनके नाम से पर्चा भी बनवाया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता ने चप्पल लेकर विरोध भी जताया।

    मीरा राठौर ने कहा, सनातन पर टिप्पणी से आक्रोश

    जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। स्वामी प्रसाद मौर्य जानबूझकर हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए बयानबाजी करते हैं। उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, इसलिए उनको इलाज की जरूरत है। यह प्रदर्शन इसी का प्रतीक है। इस दौरान मनीष पंडित, विशाल कुमार, विपिन राठौर, अवतार सिंह गिल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गढ़ में 548 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे CM Yogi, जनसभा को करेंगे संबोधित

    यह भी पढ़ें- चंद्रचूड़ सिंह की पैतृक हवेली पर कब्जा: संपत्ति विवाद में अभिनेता फिर पहुंचे अफसरों के पास, पिता रह चुके हैं अलीगढ़ के विधायक