Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रचूड़ सिंह की पैतृक हवेली पर कब्जा: संपत्ति विवाद में अभिनेता फिर पहुंचे अफसरों के पास, पिता रह चुके हैं अलीगढ़ के विधायक

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:07 AM (IST)

    अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर अलीगढ़ के अधिकारियों से दोबारा मुलाकात की। उन्होंने संपत्ति पर अवैध कब्जे और नुकसान की शिका ...और पढ़ें

    मीडिया को जानकारी देते बाएं से अभिनेता चंद्र चूड़ व अभिमन्यु सिंह । जागरण

    मीडिया को जानकारी देते बाएं से अभिनेता चंद्र चूड़ व अभिमन्यु सिंह । जागरण 

    HighLights

    1. चंद्रचूड़ सिंह ने अलीगढ़ में पैतृक संपत्ति विवाद पर अधिकारियों से मिले।

    2. अवैध कब्जे और नुकसान से संपत्ति बचाने की अपील की।

    3. प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद जताई।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को एक बार फिर अपने पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। उन्होंने कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा तथा मामले में निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान कराने की मांग की।

    छह माह में यह दूसरा अवसर है जब अभिनेता इस मामले को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

    चंद्रचूड़ सिंह ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की।

    छह माह में दूसरी बार आए अलीगढ़, अधिकारियों से की मुलाकात 

    जलालपुर रियासत में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही न्याय मिलेगा। वह अपनी पैतृक संपत्ति और अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी तरीके से संघर्ष कर रहे हैं।

    चंद्रचूड़ सिंह का संबंध जलालपुर रियासत से है। उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहपाठी रहे थे। वर्ष 1985 में अलीगढ़ से विधायक भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गढ़ में 548 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे CM Yogi, जनसभा करेंगे संबोधित

    हरसंभव करूंगा सहयोग: चंद्रचूड़ सिंह

    अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में अलीगढ़ में फिल्म इंस्टीट्यूट या फिल्म निर्माण से जुड़ा कोई प्रशिक्षण संस्थान स्थापित होता है, तो वह उसके लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं। वह चाहते हैं कि अलीगढ़ प्रतिभाशाली कलाकारों की नई पहचान बने।

    खबरें और भी

    नई फिल्म पर काम करने पर कही ये बात

    नई फिल्मों में काम करने पर कहा कि यदि उन्हें अच्छी कहानी और दमदार किरदार मिलेगा तो जरूर काम करेंगे। चंद्रचूड़ सिंह आखिरी बार वर्ष 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कठपुतली' में दिखाई दिए थे। फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने चर्चित फिल्म 'माचिस' से की थी। उत्कृष्ट अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- आगरा में भीषण गर्मी: यूपी का सबसे गर्म शहर रहा, कब आएगा मानसून... मौसम विभाग का अपडेट आया सामने