Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंसल ग्रुप के पीड़ितों का आगरा में धरना, बिल्डर ने नहीं किए पूरे वादे; जंतर-मंतर भी जाएंगे

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

    अंसल ग्रुप की धोखाधड़ी के शिकार लोग आगरा में एडीए कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं, सरकार से सुशांत ताज सिटी में विकास कार्य पूरे कराने और प्लॉट/फ्लैट ...और पढ़ें

    एडीए कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोग।

    एडीए कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोग।

    HighLights

    1. अंसल ग्रुप धोखाधड़ी के शिकार लोग आगरा में धरने पर।

    2. सरकार से सुशांत ताज सिटी में विकास कार्य पूरे करने की मांग।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अंसल ग्रुप की धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों द्वारा बुधवार को एडीए कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। पीड़ितों की मांग है कि सरकार एडीए के माध्यम से अंसल ग्रुप की योजना सुशांत ताज सिटी में विकास कार्य कराए और उनके द्वारा खरीदे गए प्लाॅट व फ्लैट की रजिस्ट्री कराई जाए। सुनवाई नहीं होने पर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।

    एडीए कार्यालय पहुंचे दिल्ली की मोना चन्द्र ने बताया कि उन्होंने अंसल ग्रुप को शास्त्रीपुरम में बनने वाले सुशांत ताज सिटी में प्लॉट लेने के लिए सन 2009 में 9 लाख रुपये दिए थे। आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिला है। वाराणसी में तैनात रहे अविनाश चंद्रा ने 2008 में दो प्लाॅट लिए। आज तक कब्जा व रजिस्ट्री नहीं हुई।

    राधेश्याम ने 2012 में दो विला लिए थे, लेकिन बिजली, पानी, सीवर लाइन का काम आज तक नहीं कराया गया। लोग खिड़की व दरवाजे तक उखाड़कर ले गए। प्रोजेक्ट की जमीन पर किसान भूमि जोत रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि बिल्डर के दिल्ली आफिस में कोई नहीं मिलता है और ना ही फोन रिसीव होते हैं। बुकिंग के समय आगरा में ऑफिस खोला गया था, वह भी बंद है।