Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्ज में डूबे कारीगर ने उठाया ऐसा कदम, मच गई खलबली... सराफा कारोबारियों का पांच करोड़ का सोना लेकर फरार

    Updated: Sun, 18 May 2025 08:24 AM (IST)

    आगरा के शाहगंज में एक कारीगर सराफा कारोबारियों का पांच करोड़ से अधिक कीमत का सोना और नगदी लेकर साउथ अफ्रीका भाग गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी ...और पढ़ें

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. वह पिछले 10 सालों से आगरा में काम कर रहा था
    2. पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की, बताया कर्ज हो गया

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: शाहगंज में एक कारीगर सराफा कारोबारियों का पांच करोड़ से अधिक कीमत का सोना और रुपये लेकर साउथ अफ्रीका भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने गुजरात से आरोपित की पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सराफ से सोना लेकर भागने वाला युवक भापी बंगाल का रहने वाला है और पिछले 10 साल से आगरा में रह कर काम कर रहा था।

    लोगों ने शिकायत की थी कि उसने काम में परिचित लोगों को विश्वास में लेकर पांच करोड़ से अधिक का सोना और नकदी ले ली। इसके बाद आरोपित साउथ अफ्रीका चला गया। शिकायत पर जांच में उसकी पत्नी के गुजरात में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात से महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि आरोपित ऑनलाइन लाटरी में काफी रुपये हार चुका था, इससे उसके ऊपर कर्ज हो गया था। 

    ये भी पढ़ेंः International Museum Day: ताजमहल या किला सभी में पर्यटकों की फ्री एंट्री, आज स्मारकों की टिकट विंडो बंद

    ये भी पढ़ेंः गांव का प्रधान बना दरिंदा... प्लाट की सौदेबाजी के लिए साथ गई महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।