विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adam Zampa: ताजमहल की खूबसूरती में खाेए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा, बोले, आश्चर्य है कि बिना मशीनों के इतनी सुंदर इमारत बनाई

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Mon, 23 Oct 2023 12:22 PM (IST)

Australian Cricketer Adam Zampa Visits Taj Mahal भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में एडम जम्पा ने बीच में ही टीवी बन्द कर दिया था। गाइड से सुब ...और पढ़ें

आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एडम जम्पा ने देखा ताजमहल।तस्वीर सोर्स सोशल मीडिया।
आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एडम जम्पा ने देखा ताजमहल।तस्वीर सोर्स सोशल मीडिया।

HighLights

  1. परिवार संग ताजमहल पर बिताया आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ने समय
  2. परिवार संग लिए फोटो, खूबसूरती देखकर हुए खुश

जागरण संवाददाता, आगरा: आस्ट्रेलियन स्पिनर एडम जम्पा ने सोमवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। वह अपने परिवार के साथ आए थे। उन्होंने ताजमहल को देखकर आश्चर्य जताया कि आखिर बिना मशीनों के इतनी सुंदर इमारत उस समय कैसे बनाई गई होगी। उन्होंने कहा कि मुमताज या उसके परिवार के सदस्य आज होते तो इस आश्चर्य पर गर्व करते।

पत्नी बेटे के साथ आए आगरा

एडम जम्पा अपनी पत्नी, मां और एक वर्ष के बेटे के साथ रविवार शाम वंदे भारत से आगरा पहुंचे थे। सुबह 5:45 बजे वह ताजमहल पहुंचे। छह बजे उन्होंने स्मारक में प्रवेश किया। मुख्य मकबरे पर लम्बी लाइन होने की वजह से वह ऊपर नहीं गए और चमेली फर्श से ही स्मारक निहारा।

ये भी पढ़ेंः Meerut News: 20 दिन तक नहीं मिलेगा गंगाजल, दिल्ली जल बोर्ड व मेरठ क्षेत्र में होगी परेशानी, दीपावली की रात छोड़ा जाएगा जल

भारतीय पिचें अलग हैं

गाइड से वार्ता में वह विश्व कप को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया हमेशा टाप पर रहती है, लेकिन इस बार भारतीय पिचें अलग हैं।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: धुंध के साथ होगी सुबह की शुरुआत, दिन में गर्म और रात में गुलाबी ठंडक का अहसास कराएगा मौसम

भारतीय टीम के प्रदर्शन पर एडम जम्पा ने कहा कि भारतीय टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रहते भारतीय टीम को हराना मुश्किल है। 

बैटरी कार को लेकर हुए नाराज

एडम जम्पा ने बैटरी कार को लेकर शिल्पग्राम में नाराजगी जताई। बैटरी कार में उनके बैठने का नम्बर था, लेकिन उसमें अन्य पर्यटक बैठ गए। इस पर एडम जम्पा भड़क गए। बैटरी कार की कमी पर्यटकों के लिए परेशानी की वजह बन रही है।