विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारावफात जुलूस पर बदला आगरा का ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन

Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:35 AM (IST)

आगरा में बारावफात जुलूस के मद्देनजर बुधवार सुबह आठ बजे से शहर में वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। यह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बारावफात जुलूस के कारण आगरा में मार्ग परिवर्तन।

  2. बुधवार सुबह आठ बजे से भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

  3. आंतरिक और बाहरी मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, आगरा। बारावफात के जुलूस के मद्देनजर बुधवार को शहर में वाहनों के मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की गई है। यह परिवर्तन बुधवार की सुबह आठ बजे से लागू होगा और जुलूस की समाप्ति तक जारी रहेगा।

आंतरिक मार्ग परिवर्तन

  1. मारुति एस्टेट से बोदला की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
  2. अवधपुरी तिराहा से बोदला बिचपुरी रोड की ओर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा
  3. सिकंदरा की ओर से बोदला की तरफ भारी वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा
  4. लोहामंडी से बोदला चौराहे की ओर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा
  5. मारुति एस्टेट से बोदला की ओर जाने वाले वाहन बालाजीपुरम से सौ फुटा रोड, अवधपुरी तिराहे से बोदला, बिचपुरी रोड होकर जाएंगे
  6. बोदला से मारुति एस्टेट की ओर जाने वाला यातायात अवधपुरी से सौ फुटा अलबतिया रोड, शंकरगढ़ की पुलिया, मारुति एस्टेट से होकर जाएगा
  7. मदिया कटरा, सेंट जोंस, कोठी मीना बाजार से कोई भी वाहन लोहामंडी चौराहे की ओर नहीं जाएगा

बाहरी मार्ग परिवर्तन

  • मथुरा-फिरोजाबाद के बीच चलने वाले वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद की ओर निर्बाध रूप से आ जा सकेंगे
  • फिरोजाबाद से जयपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाइपास होकर जाएंगे
  • अलीगढ़, हाथरस, जलेसर (एटा) की ओर से आने वाले सभी वाहन टेढ़ी बगिया से रामबाग से एनएच-19 होकर जाएंगे
  • ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से जाएंगे
  • फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में नहीं आएंगे और इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे
  • शमशाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे
  • फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पथौली नहर चौराहा से रोहता चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे
  • पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
  • अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा
  • एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे

डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाला जाएगा, जिसके कारण यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल व बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी

यह भी पढ़ें- UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट