विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट

Updated: Tue, 25 Aug 2026 07:13 AM (IST)

UP Weather: प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जबकि सोनभद्र, ...और पढ़ें

UP Weather: धूप से बचाव करते राहगीर।

UP Weather: धूप से बचाव करते राहगीर।

HighLights

  1. पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश की संभावना कम।

  2. सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली में जारी रह सकती है वर्षा।

  3. लखनऊ और अवध में छिटपुट बारिश की संभावना।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। मंगलवार को भारी वर्षा वाले जिलों की संख्या में और कमी आएगी। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली व आसपास के जिलों में वर्षा की संभावना है, जबकि तराई के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि लखनऊ और अवध के जिलों में बारिश छिटपुट ही होगी। 

लखनऊ और अवध के जिलों में छिटपुट होगी बारिश

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई की ओर शिफ्ट हो रही है। उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तरी-पश्चिमी दिशा में उत्तरी ओडिशा होते हुए आगे बढ़ सकता है। इसके दृष्टिगत पूर्वांचल में हो रही हल्की से मध्यम वर्षा कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना कम 

अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के पश्चिमी भाग में पछुआ हवा की सक्रियता बढ़ेगी। इससे वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी। लखनऊ में सोमवार को अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई।

इससे पहले सोमवार सुबह इंदिरानगर व गोमतीनगर में वर्षा हुई तो दोपहर बाद आलमबाग क्षेत्र में बारिश हुई। दिन में हल्की धूप निकली। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

लखनऊ का तापमान

राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह रविवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान अयोध्या में सर्वाधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर में 35.2 व बस्ती में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम ने फिर चौंकाया, झमाझम बारिश से तरबतर हुई राजधानी; आज भी वर्षा के आसार

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में मौसम ने बिगाड़े हालात, 14 सड़कों पर ठप हुआ आवागमन; 40 से अधिक गांवों की बढ़ी परेशानी