विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रॉड से पानी गर्म करते हैं तो रहें सावधान, करंट ने तीन लोगों को पहुंचाया अस्पताल… कर दी थी बड़ी गलती

Published: Sun, 28 Jan 2024 11:12 PM (IST)

UP News - एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी गर्म करने की इलेक्ट्रिक रॉड में करंट आ गया। पानी ...और पढ़ें

रॉड से पानी गर्म करते हैं तो रहें सावधान।
रॉड से पानी गर्म करते हैं तो रहें सावधान।

जागरण संवाददाता, आगरा। एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी गर्म करने की इलेक्ट्रिक रॉड में करंट आ गया। पानी गर्म कर रही 75 वर्षीय वृद्धा करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। घर में मौजूद सात साल के पोते ने किरायेदार महिला को बुलाया। वृद्धा को बचाने के चक्कर में वो भी राड से चिपक कर बेहोश हो गई। 

दोनों को बचाने आया वृद्धा का पुत्र भी बिजली का झटका लगने से बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। वृद्धा का गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। किराएदार महिला अब खतरे से बाहर है।

यह है पूरा मामला

ट्रांस यमुना फेस टू की रहने वाली सावित्री दोपहर तीन बजे के करीब घर पर इलेक्ट्रिक रा से स्टील की बाल्टी में पानी गर्म कर रही थीं। राड में करंट आने से वो चपेट में आ गई। शार्ट सर्किट से कमरे में धुआं भर गया। 

घर पर मौजूद सात साल के पोते उत्सव ने दादी की हालत देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर किरायेदार नर्स पूनम कमरे में आ गई। उसने तत्काल मकान मालिक सावित्री के बेटे रामनरेश को फोन करके जानकारी दी। 

वृद्धा को बचाने के दौरान उसको भी करंट लग गया। दोनों को बेहोश देखकर बेटे रामनरेश ने उन्हें करंट की चपेट से मुक्त कराने का प्रयास किया। रामनरेश भी बिजली का झटका लगने से बेहोश हो गया। 

पड़ोसियों ने बचाई जान

मोहल्ले वालों को तीन लोगों के करंट की चपेट में आने की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने मेन स्विच बंद कर तीनों को सीपीआर दिया। बेटा रामनरेश तुरंत होश में आ गया। वृद्धा और किरायेदार पूनम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूनम की हालत खतरे से बाहर है और सावित्री का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP DGP : उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी कौन? IPS आनंद कुमार और प्रशांत कुमार के अलावा ये चेहरे दौड़ में शामिल

यह भी पढ़ें: नई नवेली बहू को मेकअप करते देख सास को भी चढ़ गया शौक, लगा ली महंगी वाली क्रीम, फिर…

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।