Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra: आगरा में आज जोश भरेंगे राहुल, अखिलेश यादव और प्रियंका; 5 किलोमीटर का रोड शाे, यहां होगी जनसभा

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 07:51 AM (IST)

    आज आगरा में साथ होंगे अखिलेश प्रियंका। हाथरस से टेढ़ी बगिया से दोपहर दो बजे करेगी प्रवेश पांच किलोमीटर होगा रोड शो। सैंया होते हुए धौलपुर के रास्ते रा ...और पढ़ें

    भारत जोड़ो यात्रा में आज अखिलेश भी राहुल और प्रियंका के साथ होंगे।
    भारत जोड़ो यात्रा में आज अखिलेश भी राहुल और प्रियंका के साथ होंगे।

    HighLights

    1. भारत जोडो न्याय यात्रा आंबेडकर प्रतिमा टेढ़ी बगिया से शुरू होगी
    2. 30 किलोमीटर लंबी यात्रा में सपा कार्यकर्ता पैदल और अपने वाहनों से चलेंगे।

    जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस के लिए जनाधार जुटाने और पदाधिकारियों में नई ऊर्जा लाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकलने राहुल गांधी रविवार को आगरा आ रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी बाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होंगे।

    हाथरस के रास्ते टेढ़ी बगिया के माध्यम से आगरा में यात्रा दोपहर दो बजे प्रवेश करेगी ।पांच किलोमीटर दूरी तय कर नुनिहाई, माल रोड सैंया होते हुए धौलपुर के रास्ते शाम साढ़े चार बजे राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

    दो लड़कों की जोड़ी

    वर्ष 2017 के चुनाव में अपना रंग बिखेरने वाली दो लड़कों की जोड़ी उप्र में गठजोड़ से भाजपा की दिल्ली पहुंचने की रफ्तार काे रोकना चाहती है। ब्रजक्षेत्र की 13 में से 12 सीटों पर गत लोकसभा चुनाव में कमल खिला है, जबकि मैनपुरी में साइकिल ने दौड़ लगाई थी।

    Read Also: Taj Mahotsav: हाई रेटेड गबरू पर दर्शक बेकाबू, गुरु रंधावा ने फैंस पर फेंकी जैकेट, तो दीवानों ने तोड़ दी रेलिंग, पुलिस ने भांजी लाठियां

    इस बार कांग्रेस मजबूती से साइकिल को पकड़ उप्र में खुद को मजबूत करने के साथ ही कमल को खिलने से रोकने में जुटी है। मुरादाबाद, अलीगढ़, हाथरस होते हुए यात्रा रविवार को टेढ़ी बगिया से आगरा में प्रवेश करेगी। आंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण कर यात्रा सौ फुटा रोड पर कुछ दूर पैदल चलेगी। इसके बाद रथ और गाड़ियों में सवार होकर काफिला तीनों नेता के साथ आगे बढ़ेगा। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

    खबरें और भी

    यात्रा शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड, सैंया होते हुए धौलपुर की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले तेहरा में सभी नेता जनसभा को संबोधित करेंगे।

    Read Also: UP Politics: प्रो. रामगोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- 'औरंगजेब से ज्यादा बौद्ध स्तूप शंकराचार्य के शिष्यों ने तोड़े'

    ये दिग्गज भी रहेंगे सम्मिलित

    यात्रा के साथ कई दिग्गज नेता भी आ रहे हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, योगेंद्र यादव, केसी वेणुगोपाल, डा. कन्हैया कुमार, पीएल पूनिया, नसीमुद्दीन सिद्दिकी हैं।

    सपा जिला कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक 

    शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बैठक की, कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।

    यहां से ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी दी गई हैं, 150 जगह पर यात्रा का स्वागत करने के लिए मंच तैयार किए गए हैं। यात्रा में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता जुड़ते जाएंगे।