विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: प्रो. रामगोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- 'औरंगजेब से ज्यादा बौद्ध स्तूप शंकराचार्य के शिष्यों ने तोड़े'

Published: Sun, 25 Feb 2024 07:11 AM (IST)

Ram Gopal Yadav News In Hindi समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने निजामपुर गढ़ूमा में आयोजित ...और पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने निजामपुर गढ़ूमा में आयोजित कार्यक्रम में दिया बयान।
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने निजामपुर गढ़ूमा में आयोजित कार्यक्रम में दिया बयान।

HighLights

  1. सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ भाजपा पर बोला हमला
  2. दिल्ली में बैठे लोगों का के दबाव में न्याय पालिका बेबस

संवाद सहयोगी, शिकोहाबद (फिरोजाबाद)। संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने जितने मंदिर तुड़वाए उससे सौ गुना बौद्ध स्तूप आदि शंकराचार्य के शिष्याें ने तोड़े। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि सत्ता में बैठे लोग देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन रहे हैं।

हिंदू धर्म में कुरीतियां दूर करने का कार्य भगवान बुद्ध ने किया

प्रोफेसर ने शनिवार को गांव निजामपुर गढ़ूमा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हिंदू धर्म में जितनी कुरीतियां थीं। भगवान बुद्ध ने उन्हें दूर करने का कार्य किया। उनके स्तूपों को लगभग हर जगह तोड़ा गया। ये बात इसलिए बताई जा रही ताकि आप ये दिमाग में रखें। जो आज सत्ता में हैं उनका अतीत ही ऐसा है। उनका व्यवहार कब से इसी तरह का चला आ रहा है।

Read Also: Agra News: घरों के बाहर जलाईं कारों के पीड़ितों से मिले योगी सरकार के मंत्री; लोग बोले- बड़ी साजिश की आशंका, जुबैर से हो पूछताछ

रामगोपाल ने कहा कि रविदास जी ने उसी बुराई को समाप्त करने का प्रयास किया। बाबा साहब ने भी संविधान बनाकर शोषित और पिछड़ों को आगे लागे की व्यवस्था की। उन्होंने ऐसे प्राविधान किए जिससे कोई उनके मौलिक अधिकारों को न छीन सके। अब इन अधिकारों को छीनने का कार्य रोज हो रहा है। संसद ऐसे कानून बना रही है जो संविधान से हटकर हैं।

आतंक पैदा कर दिया...

दिल्ली में बैठे लोगों का इतना दबाव है कि न्याय पालिका भी कुछ नहीं कर पा रही। इतना आतंक पैदा कर दिया है कि सब शांत हो जाते हैं। मैं बाबा साहब के कारण यहां हूं। आरक्षण के कारण लोगों को न्याय मिला। सत्ता में बैठे लोग आरक्षण समाप्त कर रहे हैं। चपरासी, चतुर्थ श्रेणी जैसी जितनी छोटी छोटी नौकरियां हैं, उन सब पर आउट सोर्सिंग या ठेकेदारी से भर्ती हो रही है।

प्रोफेसर ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह जाटव ने की। इस दौरान संतोष यादव, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, गौरव यादव प्रदेश सचिव, बीरी सिंह प्रधान, शैलेंद्र सिंह टीटू, रविंद्र सिंह जाटव, नरेंद्र सिंह सुमन, कुलदीप सुमन, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।