Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: घरों के बाहर जलाईं कारों के पीड़ितों से मिले योगी सरकार के मंत्री; लोग बोले- बड़ी साजिश की आशंका, जुबैर से हो पूछताछ

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 03:12 PM (IST)

    Agra News In Hindi नशे में धुत जुबैर के सामने जो भी चीज पड़ी उसमें आग लगा दी। मुरली विहार कालोनी में वह 27 मिनट तक लाइटर लेकर घूमता रहा। घरों के बाहर ...और पढ़ें

    मुरली कालोनी पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, घरों के बाहर जलाई कारों के पीड़ितों से की बात
    मुरली कालोनी पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, घरों के बाहर जलाई कारों के पीड़ितों से की बात

    HighLights

    1. शाहगंज की मुरली विहार कालोनी में पानीपत के जुबैर ने नौ कारों में लगा दी थी आग
    2. मंत्री से कालाेनी के लाेग बोले घटना के पीछे गहरी साजिश, आरोपित जुबैर से हो विस्तृत पूछताछ

    जागरण संवाददाता, आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार सुबह मुरली विहार कालोनी में जाकर लोगों से मुलाकात की। गुरुवार रात को भगवा झंडे लगे घरों के सामने खड़ी कारों में आग लगाने की घटना की पीड़ितों से जानकारी की। पीड़ितों ने उच्च शिक्षा मंत्री को बताया कि किस तरह से उनके घरों के बाहर खडी कारों को पानीपत के जुबैर ने आग लगा दी थी।

    लोगों ने कहा बड़ी साजिश...

    कालोनी के लोगों का कहना था कि घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए गहराई से छानबीन कराने की मांग की। लोगों ने कालोनी की सुरक्षा को लेकर भी मंत्री से वहां पर गेट लगवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने कालोनी वालों को मामले में पुलिस गश्त आदि बढ़ाने के लिए अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

    Read Also: UP Police Bharti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

    मंदिर पर बैठक

    इससे पूर्व मुरली विहार कालाेनी में कारों में आग लगाने की घटना को लेकर शनिवार मंदिर पर बैठक की। इसमें लोगों ने घरों के बाहर सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने के साथ ही वहां चौकीदार रखने पर बात हुई। साथ ही गेट लगाने को लेकर भी बात हुई। इससे कि रात में कालोनी में आने-जाने वालो संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके। कालोनी के लोगों ने निर्णय किया कि गेट लगवाने के लिए जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा जाएगा।

    Read Also: Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद में राहुल बोले ' नफरत की दुकान बंद करने को निकला हूं', प्रियंका वाड्रा ने कहा, सुनो ससुराल वालो...

    पुलिस ने खाेखा संचालक को दी राशि

    वहीं, शाहगंज में दौरेठे रेलवे फाटक के पास खोखा मालिक किशन सिंह को थाना पुलिस ने अपनी ओर से राशि करके शनिवार को आर्थिक सहायता दी। शाहगंज के मुरली विहार में गुरुवार की रात पानीपत के जुबैर ने नौ कारों में आग लगा दी थी। उसने रेलवे फाटक के पास दिव्यांग किशन सिंह का खोखा भी जला दिया था। उसकी आजीविका का एकमात्र साधन खाक हो गया था। इससे दिव्यांग किशन सिंह और उसका परिवार वह परेशान था।

      

    खबरें और भी