Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सरकार में नई कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. श्वेता गुप्ता, आगरा से है बड़ा कनेक्शन

    By Munna Lal Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 08 May 2026 07:04 PM (IST)

    डॉ. श्वेता गुप्ता को बिहार सरकार में समाज कल्याण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके गृह क्षेत्र फतेहाबाद (आगरा) में खुशी की ...और पढ़ें

    बिहार की कैबिनेट मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता।

    बिहार की कैबिनेट मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता।

    HighLights

    1. समाज कल्याण विभाग का महत्वपूर्ण प्रभार मिला।

    2. फतेहाबाद, आगरा में खुशी, बेटियों के लिए प्रेरणा।

    संवाद सूत्र , फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय आया, जब क्षेत्र की बेटी डॉ. श्वेता गुप्ता को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए समाज कल्याण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

    उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने इसे फतेहाबाद की बेटियों के बढ़ते सम्मान और सामर्थ्य का प्रतीक बताया है।

    डॉ. श्वेता गुप्ता के चाचा श्याम गुप्ता ने बताया उनके बड़े भाई डॉ. रामकुमार और भाभी मनोरमा 40 साल पहले फिरोजाबाद शिफ्ट हो गए थे। भतीजी की पढ़ाई वहीं हुई। 15 वर्ष पूर्व भतीजी का विवाह डॉ. वरुण शाह से हुआ। विवाह के बाद डॉ. श्वेता राजनीति में भी सक्रिय हुईं। 

    स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यक्षमता से न केवल फतेहाबाद बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

    नगर पंचायत फतेहाबाद की चैयरमैन बबीता रविप्रकाश शल्या, निक्की अविनाश पाराशर, आनंद गुप्ता, अवकेश गोलस, धीरज शर्मा एवं आलोक बछरबार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल रही हैं।डॉ. श्वेता गुप्ता का मंत्री बनना इसी दिशा में एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की बेटी ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

    खबरें और भी