खुद को राजा समझते हैं अधिकारी, आफिस में घुस ऐसी-तैसी कर दूंगा...भाजपा के प्रदेश महामंत्री की बात पर उठे सवाल
भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ, जहां उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद क ...और पढ़ें

एत्मादपुर में स्वागत के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान।
जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश भाजपा महामंत्री बनने के बाद गुरुवार को आगरा पहुंचे राम प्रताप सिंह चौहान स्वागत कार्यक्रम में एक अधिकारी पर जमकर बिगड़े। मंच से तीखे बोले कुछ अधिकारी अपने को यहां का राजा समझते हैं। जिस दिन मैंने तय कर लिया, आफिस में घुसकर "ऐसी की तैसी" कर दूंगा। कार्यकर्ता और समर्थक यह सुनकर जिंदाबाद... जिंदाबाद करने लगे।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रामप्रताप सिंह एत्मादपुर से विधायक बने थे परंतु 2022 में टिकट कटने के बाद प्रदेश संगठन में महामंत्री पद दिया गया। अब फिर दूसरी बार फिर महामंत्री बने हैं। गुरुवार दोपहर को लखनऊ से आते वक्त एत्मादपुर तहसील चौराहे पर उनका स्वागत कार्यक्रम हुआ। यहां मंच से प्रदेश महामंत्री ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
बोले जनता के सही कामों को भी नहीं किया जा रहा। एक अधिकारी के लिए असंसदीय शब्द तक का प्रयोग करते हुए बोले- ...गुलाम बनकर नौकरी करने आया है। यदि मैं नाम ले लूंगा तो, औकात पता चल जाएगी। फिर स्वयं ही कहा, वक्त आने पर नाम बता दूंगा और कोई पूछेगा तो जवाब भी दूंगा।
उस अधिकारी को चेतावनी देते हुए बोले- अधिकारी हो, जनता के सेवक रहोगे, राजा नहीं बन जाओगे। इसके बाद आफिस में घुसने की बात करते हुए बोले, कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहूंगा। जब वह यह कह रहे थे, तब मंच पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता मौजूद थे। वैसे जिस अधिकारी के लिए भाजपा नेता ने इशारा किया कि वह तहसील में ही तैनात है।
खबरें और भी
प्रदेश महामंत्री के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उनके शब्दों को लेकर सवाल उठने लगे। लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।