Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 12:30 PM (IST)

    बाद में दुल्हन के परिजनों ने ससुराल वालों को घर में बंद कर गैस पाइपलाइन तोड़कर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने 112 पर सूचना मिलने पर परिवार को बचाया और ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के अगले ही दिन एक नवविवाहिता ने सुहागरात से पहले ससुराल पक्ष के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी। इस मांग के बाद ससुराल वाले हैरान रह गए।

    90 लाख रुपये नकद नहीं तो शादी नहीं मानेगी

    आरोप है कि दुल्हन ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसे 90 लाख रुपये नकद नहीं दिए जाएंगे, वह शादी को नहीं मानेगी। इससे ससुराल पक्ष के लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि पैसे न मिलने पर दुल्हन अपने साथ सभी गहने लेकर मायके चली गई।

    दुल्हन के स्वजन ने घर पर लगा दिया ताला

    इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाद में दुल्हन के स्वजन घर पहुंचे और बाहर से ताला लगा दिया। आरोप यह भी है कि गैस पाइपलाइन तोड़कर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह पीड़ित परिवार ने आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- माहेश्वरी बुक डिपो पर छापामारी में हैरान हुए अधिकारी, सस्ती किताबों के महंगे दाम! आगरा डीएम के आदेशों की अनदेखी

    यह भी पढ़ें- आगरा मतदाता सूची: 6.37 लाख नाम कटे, अब 29.62 लाख मतदाता; अब घर बैठे चेक करें सूची

    खबरें और भी