Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में हेलीकॉप्टर से दुल्हन अंजली की विदाई: ससुराल में बैंड- बाजों से स्वागत, 'उड़न खटोला' देखने उमड़ा पूरा गांव

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:27 PM (IST)

    आगरा के बमरौली कटारा में एक शादी चर्चा का विषय बन गई, जहां दुल्हन अंजली की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा ...और पढ़ें

    हेलीकॉप्टर से विदा होने के दौरान दूल्हा और दुल्हन।

    हेलीकॉप्टर से विदा होने के दौरान दूल्हा और दुल्हन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, फतेहाबाद। आगरा के बमरौली कटारा में रविवार को एक शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होने पर पूरा गांव उमड़ पड़ा और यह पल यादगार बन गया।

    हाथरस गई थी बरात

    ग्राम बमरौली कटारा निवासी दुष्यंत राना, एडवोकेट रवेंद्र सिंह राना के पुत्र, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह राना के पौत्र एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंशुल राना के भाई हैं। उनकी बारात शनिवार को सादाबाद (हाथरस) के कंजौली गांव में बौहरे सतीश चंद्र की पुत्री अंजली के यहां गई थी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ।

    dulhan small helo

    विदाई के दौरान दुल्हन और दूल्हा।

    दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हु

    रविवार को दुल्हन अंजली की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई और करीब 11:30 बजे वह अपनी ससुराल बमरौली कटारा पहुंची। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के हैलीपेड पर उतरा, वहां मौजूद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हा-दुल्हन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और बैंड-बाजे के साथ दुल्हन को घर तक लाया गया। 

    आसपास के गांवों के लोग पहुंचे

    इस अनोखी विदाई को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र में इस खास शादी की चर्चा रही और ग्रामीणों ने इसे लंबे समय तक याद रखने योग्य आयोजन बताया।

    यह भी पढ़ें- मम्मी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी... मैडम ने डंडे से पीटा, फिरोजाबाद में धीरे बोलने पर शिक्षिका ने लगाई पिटाई

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: भीषण गर्मी के बीच तेज होगी हीट वेव, प्रशासन की एडवाइजरी

    खबरें और भी