विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Election 2027: सवर्ण वोट साधने की तैयारी, बसपा खेरागढ़ से नीरज रावत को बनाएगी प्रत्याशी

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 01:04 PM (IST)

UP Assembly Election 2027: बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए खेरागढ़ से नीरज रावत को ब्राह्मण प्रत्याशी ...और पढ़ें

Neeraj Rawat BSP Kheragarh UP Election 2027: सांकेतिक तस्वीर।

Neeraj Rawat BSP Kheragarh UP Election 2027: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बसपा 2027 विधानसभा चुनाव के लिए खेरागढ़ से प्रत्याशी घोषित करेगी।

  2. नीरज रावत को ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा।

  3. यह कदम सवर्ण वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा है।

जागरण संवाददाता, आगरा। UP Election 2027 दलित के साथ सवर्णाें के सहारे सत्ता तक पहुंची बसपा विधानसभा चुनाव के लिए पुराने रंग में रंगने लगी है। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने की शुरुआत खेरागढ़ विधानसभा से की जा रही है। सवर्णाें को साधने के लिए हाथरस के बाद खेरागढ़ सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित किया जा रहा है।

बुधवार को खेरागढ़ में आयोजित जनसभा में नीरज रावत को बसपा प्रत्याशी घोषित करेगी। पहले जनसभा में पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को बुलाने की तैयारी चल रही थी, उन्हें पार्टी से हटाए जाने के बाद मंडल स्तर के पदाधिकारी की प्रत्याशी घोषित करेंगे।

आगरा अलीगढ़ मंडल में हाथरस के बाद बसपा का दूसरा प्रत्याशी किया जाएगा घोषित

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा, कांग्रेस की तरह से बसपा की सवर्णाें को साधने के लिए ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य समाज पर नजर टिकी हुई है। बसपा आगरा और अलीगढ़ मंडल में ब्राह्मण और ठाकुर प्रत्याशी पर दावं लगा रही है। हाथरस में अवनि शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया था, इसके बाद अब खेरागढ़ में ब्राह्मण प्रत्याशी नीरज रावत को घोषित कर सवर्ण समाज के वोट बैंक में सेंध लगाएगी। इसके बाद फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी सीट से ठाकुर प्रत्याशी को उतारने की संभावना है।

नीरज रावत को घोषित किया जाएगा खेरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी

हालांकि, बसपा से पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को हटाए जाने का असर प्रत्याशी घोषित करने के लिए आयोजित की जा रहीं जनसभा में दिखाई देगा। पार्टी से आकाश आनंद को हटाए जाने के बाद मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने जिले में पहला प्रत्याशी घोषित करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के लिए प्रयास किए थे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में मुख्य मंडल प्रभारियों द्वारा ही 16 सितंबर को राजमहल गार्डन, खेरागढ़ में होने जा रही जनसभा में प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

खेरागढ़ का रोचक होगा चुनाव

विधानसभा चुनाव 2007 और 2012 में खेरागढ़ विधानसभा सीट से बसपा से भगवान सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में भाजपा से महेश गोयल विधायक चुने गए। उन्होंने भगवान सिंह कुशवाह को हराया था। 2022 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भवान सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- धामी के नेतृत्व में भाजपा जीत सकती है 54 सीटें, सर्वे में कांग्रेस को तगड़ा झटका

बसपा ने गंगाधर कुशवाह पर दांव लगाया था। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित करने जा रही है। कांग्रेस ठाकुर प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को उतारने जा रही है। ये दोनों भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों बोले भूपेंद्र चौधरी? अखिलेश यादव ने कभी शिवपाल को नेता नहीं माना, सैफई परिवार में अंतर्कलह