Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डाकुओं के लिए मशहूर चंबल का बीहड़ बनेगा एडवेंचर का नया ठिकाना! ऑफ सीजन में पर्यटकों को लुभाएगा टीलों का रोमांच

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 01:21 PM (IST)

    Agra Tourism आगरा का बटेश्वर यमुना किनारा स्थित शिव मंदिरों की शृंखला के लिए प्रसिद्ध है। यहां तीर्थंकर नेमिनाथ की पावन स्थली शौरीपुर भी है। यहां राष् ...और पढ़ें

    बटेश्वर स्थित शिव मंदिरों की शृंखला, बाह में इस तरह के टीलों पर राेमांचक गतिविधियां पर्यटकों को लुभाएंगी l
    बटेश्वर स्थित शिव मंदिरों की शृंखला, बाह में इस तरह के टीलों पर राेमांचक गतिविधियां पर्यटकों को लुभाएंगी l

    HighLights

    1. बाह-बटेश्वर में मोटर राइड व ट्रैकिंग कराने की योजना पर विचार
    2. यमुना किनारे पर कराई जाएगी बग्घी राइड
    3. पर्यटकों को लुभाएंगे बीहड़ के टीले

    जागरण संवाददाता, आगरा। डाकुओं के लिए चर्चित चंबल का बीहड़ अब बदल गया है। बाह के बटेश्वर में केंद्र व प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने को काम करा रही हैं। यहां अब रोमांच के रंग भी जुड़ेंगे। पर्यटन विभाग आफ सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बाह-बटेश्वर के टीलों पर मोटर राइड, कैंपिंग व ट्रैकिंग कराने की योजना पर विचार कर रहा है। यमुना किनारा पर भूमि चिह्नित करते हुए बग्घी राइड कराने की भी योजना है। निदेशालय स्तर पर गहन मंथन शुरू कर दिया गया है।

    आगरा देश के पर्यटन का बड़ा केंद्र है। वर्ष 2024 में यहां करीब 71 लाख भारतीय व विदेशी पर्यटक आए थे। इनमें सात लाख विदेशी और 64 लाख भारतीय पर्यटक थे। आगरा के पर्यटन की सबसे बड़ी खामी यह है कि यहां रात्रि पर्यटन आकर्षण के अभाव में पर्यटक शाम ढलते ही होटल तक सीमित हो जाते हैं। यहां पर्यटकों का रात्रि प्रवास औसतन 25 से 30 प्रतिशत ही रहता है। यहां रात्रि पर्यटन आकर्षण विकसित करने की मांग लंबे समय से पर्यटन संस्थाएं और कारोबारी करते रहे हैं।

    ऑफ सीजन में पर्यटकों को लाने की योजना

    पर्यटन विभाग पहली बार यहां ऑफ सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने को बाह-बटेश्वर में रोमांचक गतिविधियों की योजना पर काम कर रहा है। लखनऊ निदेशालय में मंगलवार को बैठक की भी हुई। विभागीय सूत्रों के अनुसार अप्रैल में बीहड़ में रोमांचक पर्यटन गतिविधियां कराई जाएंगी। निदेशालय योजना बना रहा है। अमलीजामा पहनाने को शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे।

    बटेश्वर स्थित शिव मंदिरों की श्रृंखला।

    इन योजनाओं से भी है उम्मीद

    • पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिसंबर, 2025 तक पर्यटकों के लिए छत्रपति शिवाजी म्यूजियम को धरोहर के रूप में शुरू करने की घोषणा की है।
    • आगरा किला में साउंड एंड लाइट शो की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। स्क्रिप्ट पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की आपत्ति के चलते शो शुरू नहीं हो सका है।
    • आगरा किला के अमर सिंह गेट से हाथी दरवाजे तक फसाड लाइटिंग को उद्घाटन का इंतजार है।
    • फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम में एडीए को साउंड एंड लाइट शो शुरू कराना है। फसाड लाइटिंग की जानी है।

    ये है पर्यटन का ऑफ सीजन

    पर्यटन का ऑफ सीजन शहर में अक्टूबर से मार्च तक का समय पर्यटन सीजन कहा जाता है। इस समय यहां मौसम अनुकूल होने से पर्यटक अधिक आते हैं। अप्रैल से अक्टूबर तक का समय ऑफ सीजन रहता है। इस समय यहां गर्मी अधिक होने से पर्यटक कम आते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी! तेज हवाओं के बीच कैसा रहेगा दिन का हाल, देखिए मौसम का ताजा अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Holi 2025: लड्डू होली में शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ! रास्ते से अतिक्रमण हटाने में जुटा पुलिस-प्रशासन