यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी! तेज हवाओं के बीच कैसा रहेगा दिन का हाल, देखिए मौसम का ताजा अपडेट
UP Weather Update बुधवार से मौसम करवट लेगा। दोपहर में तेज हवा चलेगी। 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने पर तापमान में गिरावट देखने को मिले ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में मौसम बदला है, देर रात से चलीं हवाओं से ठंडक बढ़ी है। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मंगलवार को दिनभर तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलती रहीं, जिससे मौसम शुष्क बना रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था।
हालांकि, दिनभर तेज हवाओं के चलते गर्मी कम महसूस हुई और शाम होते-होते ठंडक का एहसास बढ़ गया। रात के समय भी तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। हवा में नमी का स्तर दिनभर उतार-चढ़ाव भरा रहा, अधिकतम 70 प्रतिशत और न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान साफ़ रहा और बारिश की कोई संभावना नहीं रही।
आज का मौसम का ये है पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और सतही हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
.jpg)
रात के तापमान में 3.4 डिग्री का उछाल
तराई के जिले में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। इस कारण रात में उमस पैदा हो गई। सुबह आसमान साफ होने के कारण धूप में तेजी महसूस की गई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार व शनिवार को आसमान पर बादल उमड़ने का पूर्वानुमान दिया गया है। मंगलवार को सुबह आसमान साफ होने के कारण खुलकर धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी। ऐसे में ठंड का असर जाता रहा। सूर्यदेव के तेवर तीखे होने लगे। ऐसे में लोगों के लिए धूप में ज्यादा देर तक ठहरना मुश्किल होने लगा।
खबरें और भी
बादल उमड़ेंगे लेकिन नहीं होगी बरसात
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डाक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले रविवार की रात न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। डा. ढाका के अनुसार धूप में तेजी के कारण अधिकतम तापमान में भी और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को फिर बादल उमड़ने लेकिन बरसात नहीं होने का पूर्वानुमान है।