Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली! उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश का यलो अलर्ट

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 08:43 AM (GMT+05:30)

    Weather Update Uttrakhand Today उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली है। उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 2800 म ...और पढ़ें

    Weather Update: उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट है।
    Weather Update: उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट है।

    HighLights

    1. आज तीन जनपदों में वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी
    2. उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं होगी वर्षा
    3. 2800 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा होने की संभावना है। तीन तीन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    2800 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को दोपहर बाद देहरादून में आसमान पर बादल छाये रहे।

    उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं होगी वर्षा

    इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    2800 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को तीन जनपदों में वर्षा होने और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। पांच मार्च से राज्य का मौसम खुलने और शुष्क रहने की संभावना है।

    नैनीताल में आज फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

    दो दिन ठीक रहने के बाद मंगलवार से मौसम खराब होने का अनुमान मौसम विभाग ने जता दिया है। अलबत्ता सरोवर नगरी में सोमवार का मौसम सुहावना बना रहा। चटक धूप के चलते ठंड का एहसास जाता रहा। नगर में सुबह से ही धूप खिली रही। तेज धूप में दिन के समय बैठना मुश्किल हो गया। जिस कारण लोग छांव तलाशने लगे। मगर सांझ ढलने के बाद बादलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई और लोग हीटर का सहारा लेने को मजबूर हुए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में कोहरे का सीजन खत्म! तेज हवाओं ने दी गर्मी से राहत, दो दिन बाद फिर पलटेगा वेदर

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

    आज से दिखेगा असर

    इधर राज्य मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार से एक और पश्चिमी सक्रिय हो चला है। जिसका सर्वाधिक असर मंगल को रहेगा। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होगा। बुधवार से मौसम में सुधार आ जाएगा।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर नगर में सैलानियों की चहल पहल बनी हुई है। जिसके चलते नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही बनी रही। उम्मीद है कि इस बार ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन जल्द शुरू हो जाएगा। सीजन को लेकर होटल-रेस्टोरेंट संचालक तैयारियों में जुटे हैं।