आज बदलेगा आगरा में मौसम: चार दिन तक आंधी-बारिश, भीषण गर्मी और उमस से राहत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगरा के मौसम में रविवार से बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गरज के साथ बौछारें और आंधी का पूर्वानुमान जता ...और पढ़ें

बूंदाबांदी के बाद सड़कों से निकलते लोग। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शहर के मौसम में रविवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिन गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। आंधी आएगी और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
उधर, शनिवार को सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहे। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा, प्रयागराज के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने चार दिन के लिए जताया पूर्वानुमान
शहर में शनिवार को सुबह हल्के बादल रहे। दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और धूप निकल आई। हवा चलती रही और तापमान भी कम रहा। इससे गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश के शहरों में शनिवार को आगरा की स्थिति, क्रम, शहर, अधिकतम तापमान
- 1, उरई, 43.6
- 2, बांदा, 40.6
- 3, झांसी, 39.4
- 4, आगरा, प्रयागराज, 38.2
शनिवार को सामान्य से कम रहे अधिकतम व न्यूनतम तापमान
सामान्य से अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं या फिर वर्षा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- PHOTOS: देहरादून-मसूरी में अचानक बदला मौसम, अंधड़-बारिश से दिन में छाया अंधेरा; ओले भी गिरे