PHOTOS: देहरादून-मसूरी में अचानक बदला मौसम, अंधड़-बारिश से दिन में छाया अंधेरा; ओले भी गिरे
देहरादून और मसूरी समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में अचानक तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे दिन में अंधेरा छा गया, तापमान गिरा और जनजीवन प्रभावित ...और पढ़ें
HighLights
देहरादून-मसूरी में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि हुई
दिन में अंधेरा छा गया, तापमान में भारी गिरावट
पेड़ों की टहनियां टूटीं, जनजीवन कुछ देर प्रभावित
जागरण संवाददाता, देहरादून। रविवार सुबह देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेज अंधड़ और गरज-चमक के साथ अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। घने बादलों के कारण सुबह के समय ही दिन में अंधेरा सा छा गया, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।
इसी दौरान मसूरी में भी मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने लगे। बिल्कुल अंधेरा छाया। वहीं विकासनगर में आंधी के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।

विकास नगर में तेज आंधी।
रुड़की में चलने लगीं तेज हवाएं
उधर रुड़की में तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान बादलों से पूरी तरह ढक गया। पूरे क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

दिन में वाहनों को जलानी पड़ी लाइटें।
दून में अंधड़ के साथ बसरे ओले
दून में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह तेज धूप खिलने के बाद दिनभर आंशिक बादल मंडराते रहे और फिर शाम को अंधड़ के साथ ही ओलावृष्टि हुई। शहर के कई इलाकों में जोरदार गरज के साथ तेज बौछारें भी पड़ीं। जिससे पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
खबरें और भी

पेड़ों की टहनियां टूटीं
इससे पहले शनिवार की शाम को ही तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया। इसके अलावा कई जगह पेड़ की टहनियां टूटने, टिन शेड उड़ने और घरों में धूल घुसने की सूचना है। इस दौरान ओलावृष्टि के कारण भी पेड़-पौड़ों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ओले गिरते समय सड़कों पर चल रहे पैदल राहगीर और दुपहिया सवारों ने भी आसपास सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

दिन में छाए बादल।
मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दून में आज भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शाम को गरज के साथ बौछारें, तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस के करीब नीचे रह सकता है।