Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंधी-बारिश और ओले ने गिराया पारा, अब 24 घंटे बाद फिर बदलेगा आगरा का मौसम; संडे को बरसात

    Updated: Sat, 02 May 2026 10:42 AM (GMT+05:30)

    आगरा में आंधी और बारिश के बाद तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को धूप ...और पढ़ें

    छाता लेकर जाती युवतियां। जागरण

    छाता लेकर जाती युवतियां। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। आंधी, ओले और बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से धूप निकल आई, कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद दोपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    वहीं, रात को तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी दिन में धूप निकलेगी, रविवार से बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं।

    सुबह छाए बादल और रात में चली तेज हवा

    सुबह सात बजे से धूप तेज होने लगी, सुबह नौ से 10 बजे तक बादल छाने के साथ ही तेज हवा चली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया।

    न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

    कुछ देर के लिए धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा। इससे अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के बाद तेज हवा चलने लगी, रात में भी तेज हवा चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन से छह मई तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

    दो दिन में 16.7 एमएम बारिश, 44 डिग्री से पारा 36 डिग्री तक पहुंचा

    तेज धूप के बाद बुधवार और गुरुवार को आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई थी, ओले भी गिरे थे। बुधवार को तीन एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह 8 .30 बजे तक 13.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस तरह दो दिन में 16.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, बारिश और ओले से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चार से फिर लखनऊ सहित कई जिलों में आंधी-पानी