Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चार से फिर लखनऊ सहित कई जिलों में आंधी-पानी

    Updated: Sat, 02 May 2026 07:16 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार और रवि ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. 40+ जिलों में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट।

    2. शनिवार-रविवार को मौसम साफ, तापमान में वृद्धि संभव।

    3. सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर लाएगा आंधी-पानी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के करीब 40 जिलों से अधिक जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-बारिश व ओलावृष्टि गिरने से तापमान में चार से 12 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार-पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा, जिससे पूरब से पश्चिम तक दो-तीन दिन आंधी-पानी का दौर जारी रहने के पूर्वानुमान हैं।

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लगातार दो दिन बारिश और तेज हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। शुक्रवार देर रात लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अमेठी, वाराणसी, कानपुर, उन्नाव, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश और से दिन का तापमान घटकर 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में शनिवार दोपहर 3 बजे से इन इलाकों में वाहनों की होगी नो एंट्री, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान

    हालांकि, इसके विपरीत उरई लगातार दूसरे दिन 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हरदोई में 17 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही। गोरखपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 11.7 डिग्री नीचे पहुंच गया। इस जिले में दिन का पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    आज से फिर चढ़ेगा पारा

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने के बाद शनिवार को सुबह पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है, लेकिन शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। इसका असर रविवार तक रहेगा। ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम में पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के आसार हैं।