Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CNG कनेक्शन धारक आज ही कर लें टंकी फुल, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी; इस वजह से बंद रहेंगी सेवाएं

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 08:32 PM (IST)

    पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस आपूर्ति रविवार शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। लोगों को मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं और दूसरे माध्यमो ...और पढ़ें

    इस वजह से बंद रहेंगी सीएनजी सेवाएं
    इस वजह से बंद रहेंगी सीएनजी सेवाएं

    जागरण संवाददाता, आगरा। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस आपूर्ति रविवार शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। गेल इंडिया लिमिटेड टेढ़ी बगिया स्थित सिटी गेट स्टेशन पर शनिवार रात 10 बजे से मरम्मत कार्य करा रहा है। इसके चलते पूरे शहर के 80 हजार पीएनजी कनेक्शन धारकों को वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग करना होगा। वहीं 25 में से 19 सीएनजी स्टेशन से भी आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

    गेल इंडिया 20 घंटे का मरम्मत कार्य करा रहा है। इस दौरान लाइन बाधित रहने पर ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा शहर में आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने वैकल्पिक संसाधान के रूप में सिलेंडर में गैस की उपलब्धता रखी है, जिससे लोगों को मुश्किल न हो। वहीं लाइन में उपलब्ध गैस भी कुछ घंटे आपूर्ति करती है। इसलिए पूरी तरह आपूर्ति कब तक बाधित होगी ये खपत पर निर्भर रहेगा।

    आपूर्ति बाधित की सूचना से लोग परेशान

    लोगों को मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं और दूसरे माध्यमों से भी आपूर्ति बाधित रहने की सूचना भेजी जा रही है। लोगों ने भी वैकल्पिक संसाधन एलपीजी चूल्हा, इंडक्शन की व्यवस्था की है। वहीं कुछ लोग रेस्टोरेंट से भोजन मंगाने की तैयारी में हैं।

    ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि रविवार शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। इस दौरान पीएनजी स्टेशन ताज नगर फिलिंग स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर फिलिंग स्टेशन सहित अन्य संबंधित अन्य भी बाधित रहेंगे।

    खबरें और भी

    यहां मिलेगी सीएनजी

    शहर में सीएनजी के कुल 25 स्टेशन हैं, जिसमें से कालिंदी विहार स्टेशन मरम्मत कार्य के दौरान भी आपूर्ति करेगा। साथ ही नेशनल हाईवे-19 स्थित पांच सीएनजी स्टेशन भी आपूर्ति करेंगे। इसमें संबंधित कांत फिलिंग स्टेशन, संतोष फिलिंग स्टेशन, भगवान फिलिंग स्टेशन, एक्सप्रेस-वे फिलिंग स्टेशन, एनआरएल फिलिंग स्टशेन से भी आपूर्ति होगी।

    यह भी पढ़ें-

    Ghaziabad: आज ही निपटा लें सारा काम, कल 12 घंटे तक बाधित रहेगी बिजली की आपूर्ति