Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: लोकसभा चुनाव में समीकरण फिट करने के लिए कांग्रेस का नया पैंतरा, नामांकन से पहले इस जिले में किया बड़ा बदलाव

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 03:24 PM (IST)

    Agra Congress Party News In Hindi कांग्रेस पार्टी ने ने चुनाव से ठीक पहले आगरा जिले में बदली कमान। महानगर की कमान अमित सिंह दिवाकर को सौंपी हैं। वहीं ...और पढ़ें

    Agra News: आगरा जिले में कांग्रेस ने महानगर और जिलाध्यक्ष की कमान बदल दी।
    Agra News: आगरा जिले में कांग्रेस ने महानगर और जिलाध्यक्ष की कमान बदल दी।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को फतेहपुरसीकरी सीट से प्रत्याशी बनाया है
    2. अभी समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है

    जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अपने जिला और महानगर दोनों अध्यक्षों बदलाव कर दिया है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान अरुण शर्मा और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर को बनाया है।

    एक एक सीट का हुआ है बंटवारा

    सपा-कांग्रेस गठबंधन ने जिले की दोनों लोकसभा सीट को एक-एक बांट लिया है। कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर सीकरी को अपनी मजबूत सीट बताते हुए उस पर कब्जा किया है। इस सीट से रामनाथ सिकरवार को पार्टी ने मैदान में उतारा है। वहीं सपा आगरा लोकसभा से अभी अपने प्रत्याशी को लेकर चिंतन कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः समोसा लाने निकली लड़की अब तक नहीं लौटी घर, छपरा से चार दिन से लापता इंटर की छात्रा का पता नहीं

    भाजपा और बसपा कर चुके हैं प्रत्याशी घाेषित

    भाजपा और बसपा दोनों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव कर बड़ी हलचल कर दी है। महानगर अध्यक्ष पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव से लेकर राष्ट्रीय महासचिव की कमान संभाल चुके अमित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वे पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव भी रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में एआइसीसी सदस्य थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति के संघर्ष को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौजूदा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के स्थान पर जिम्मेदारी दी गई है।

    ये भी पढ़ेंः 'जा ठेका ने तो हमाई जिन्दगी नरक कद दई', पति शराब में उड़ाने लगे कमाई, गुस्साई महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर शराब जलाई

    अरुण शर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष

    वहीं मौजूदा जिलाध्क्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के स्थान पर बाह निवासी अरुण शर्मा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वे जिले में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फतेहपुर सीकरी में पार्टी ने ठाकुर समाज का प्रत्याशी उतारा है, जबकि इस सीट पर ब्राह्मण वोट सर्वाधिक और निर्णायक स्थिति में है। ऐसे में समाज में सेंध लगाने के लिए उनको जिम्मेदारी दी गई है।