विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी में आगरा की भारती सिंह पर रहेंगी नजरें,10 लाख बेस प्राइस के साथ शामिल

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:56 PM (IST)

आगरा की महिला क्रिकेटर भारती सिंह डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनकैप्ड ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. भारती सिंह डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी की अनकैप्ड सूची में।

  2. 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शामिल।

  3. उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम से खेल चुकी हैं।

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी। इसमें 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और फ्रेंचाइजियों के पास 27 स्लाट उपलब्ध हैं। इसमें जिले की महिला क्रिकेटर भारती सिंह अनकैप्ड (जिसने सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच न खेला हो।) खिलाड़ियों की सूची में 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शामिल हैं। इनके साथ अनन्या के नाम की भी चर्चा है।

यूपी की अंडर-19 टीम से खेल चुकी हैं भारती

भारती उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम से खेल चुकी हैं और स्थानीय अकादमियों से निकलकर राज्य स्तर पर पहचान बनाई है। कोच हिमांशु और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार घरेलू प्रदर्शन के दम पर उनके जैसी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने का मौका मिलेगा। नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों के लिए 20 स्लाट हैं।

आगरा महिला क्रिकेट का पुराना केंद्र रहा है। हेमलता काला ने यहां की बेटियों के लिए रास्ता बनाया, पूनम यादव ने अपनी स्पिन से पहचान बनाई और दीप्ति शर्मा ने विश्व कप जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दीप्ति यूपी वारियर्ज की रिटेन सूची में हैं और टीम की सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं।

भारती सिंह समेत अन्य पर रहेगी नजर

यूपी वॉरियर्ज के पास लगभग 3.65 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स और सबसे ज्यादा स्लाट बचे हैं। शहर की एक दर्जन से अधिक क्रिकेट अकादमियों में सैकड़ों बेटियां प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला स्तर की सीनियर और अंडर-19 लीग में सान्वी भाटिया, भारती सिंह और श्रेया यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मिष्टी और वैष्णवी राज्य की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों में जगह बना चुकी हैं। 28 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में भारती सिंह समेत अनन्या व अन्य खिलाड़ियों पर नजरें पर रहेंगी।

यह भी पढ़ें- Varanasi Air Show 2026 LIVE : काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, व‍िमानों की गर्जना से गूंज उठा आकाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।