विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गगनयान मिशन को खतरा? पाक जासूस के पिता थे सेना में, बेटे की करतूत ने सभी को कर दिया हैरान; पत्नी ने बताई ये बात

Published: Sat, 15 Mar 2025 09:23 PM (IST)

आगरा की हजरतपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन रविंद्र कुमार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप ...और पढ़ें

पिता सेना का मुलाजिम तो बेटा बना देश का "मुलजिम" -
पिता सेना का मुलाजिम तो बेटा बना देश का "मुलजिम" -

जागरण टीम, आगरा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी के आरोप में हजरतपुर आर्डनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन रविंद्र कुमार उर्फ रवि की गिरफ्तारी से रिश्तेदार और बस्ती वाले हैरान हैं। पड़ोसियों के मुताबिक पिता ने सेना में रहकर देश की सेवा की और अब बेटे की करतूत से परिवार पर कलंक लग गया।

होली के दिन हुई गिरफ्तारी के बाद रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली है। पड़ोस में रहने वाले डर के कारण ज्यादा बोलने को तैयार नहीं हैं तो पत्नी का कहना है उसके पति को हनी ट्रैप में फंसाया गया है। आरोपित रविंद्र बुंदु कटरा में पुश्तैनी मकान में रहता था।

मकान की कई वर्षों से पुताई नहीं हुई है। मूलरूप से शिवपुरी (मध्यप्रदेश) का रहने वाला रविंद्र का परिवार सालों पहले आगरा आया था। पिता देवीदयाल आगरा में स्थित सेना की वर्कशाप में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। पांच बहनों के इकलौते भाई रविंद्र की 2006 में आर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी लगी।

2024 में हुई पिता की मृत्यु

2009 से हजरतपुर फैक्ट्री में तैनात था। नवंबर 2024 में पिता देवीदयाल की मृत्यु हो गई। वर्तमान में घर में रविंद्र कुमार, मां रेशमा देवी, पत्नी आरती और दो बेटों के साथ रह रहा था। बस्ती वालों ने बताया कि रविंद्र साधारण तरीके से रह रहा था। वाहन के नाम पर उसके पास एक बाइक ही है। वैसे तो रोज बस से फैक्ट्री जाता था, लेकिन जब देर होती थी तो बाइक से निकलता था।

उसे मोबाइल पर रील बनाने का शौक था। उसके दोनों बेटे भी घर से कम ही निकलते थे। बस्ती वालों से बातचीत कम होती थी। पड़ोस में ही रविंद्र के चाचा-ताऊ के बेटे परिवार के साथ रहते हैं। पूछने पर उन्होंने सिर्फ यही कहा कि डेढ़ वर्ष से उनकी रविंद्र और उसके परिवार से बोल-चाल नहीं है। इसलिए हम कुछ नहीं कह सकते।

पत्नी बोली, मोबाइल चेक करने की कहकर ले गई थी टीम

पत्नी आरती का कहना है कि गुरुवार रात होलिका जलने के बाद हम सब घर में थे। टीम पहुंची और कहा कि रविंद्र के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक चीज मिली है, हमें इसकी जांच करनी है। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। अगले दिन खबर मिली कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मेरे पति को हनीट्रैप में फंसाया गया है।

ओईएफ में गगनयान के यात्रियों के लिए बन रहे हैं पैराशूट

हजरतपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में इन दिनों गगनयान मिशन के यात्रियों की सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लैंडिंग के लिए खास किस्म के 15 पैराशूट बनाए जा रहे हैं। जिनकी आपूर्ति जुलाई-अगस्त में होनी है। मिशन 2026 में लांच होने की उम्मीद है।

आशंका है कि रविंद्र कुमार ने इससे जुड़ी हुई सूचनाएं भी पाक हैंडलर से साझा की हैं। हजरतपुर आर्डनेंस फैक्ट्री के महाप्रबंधक अमित सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि रविंद्र के आगरा से गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक एटीएस की ओर से लिखित में कुछ नहीं आया है। औपचारिक जानकारी मिलने के बाद निलंबन एवं अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं - 

पत्नी से छिपाने के लिए पाक एजेंट का नंबर सहयोगी के नाम से किया सेव, हनीट्रैप में कैसे फंसा ऑर्डनेंस फैक्ट्री कर्मी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।