Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनर किलिंग: चंबल नदी में नहीं मिला युवती का शव, खाली हाथ लौटी दिल्ली पुलिस; पिता ने डुबोकर की थी हत्या

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:40 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस चंबल नदी में पिता द्वारा डुबोई गई युवती का शव बरामद नहीं कर पाई, आशंका है कि शव मगरमच्छों का शिकार हो गया। पिता ने अपनी अविवाहित गर्भवती ...और पढ़ें

    चंबल नदी में युवती का शव तलाशती एसडीआरफ टीम।

    चंबल नदी में युवती का शव तलाशती एसडीआरफ टीम।

    HighLights

    1. चंबल नदी में पिता द्वारा डुबोई गई युवती का शव नहीं मिला।

    2. दिल्ली पुलिस ने 10 किमी तक तलाशी, खाली हाथ लौटी।

    जागरण संवाददाता, आगरा। चंबल नदी में पिता द्वारा डुबोकर मारी गई दिल्ली की युवती का शव बरामद नहीं हो सका। दिल्ली पुलिस ने पिता को रिमांड पर लेकर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पीएसी के गोताखोरों की सहायता से चंबल नदी में 10 किलोमीटर तक जाल और कांटा डालकर शव की तलाश की।

    मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी अज्ञात युवती के शव मिलने की जानकारी ली गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आशंका है कि शव को मगरमच्छ और घड़ियालों ने शिकार बना लिया है। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के निवासी लखपत सिंह ने 28 जुलाई को अपनी 18 वर्षीय बेटी को पैतृक गांव बासौनी लाया था। अविवाहित बेटी के गर्भवती होने पर पिता ने हत्या की साजिश रची

    29 जुलाई को उसने बेटी को चंबल नदी के किनारे ले जाकर उसकी हत्या की। दिल्ली लौटने पर लोगों को शक हुआ और 31 जुलाई को पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने 3 अगस्त को पिता को गिरफ्तार किया।

    एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि शव बरामद नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस बुधवार रात को लौट गई है और आसपास के जिलों को अज्ञात युवती के शव मिलने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।

    खबरें और भी