Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक और नियम: अब इतनी इनकम वालों को नहीं मिलेगी गैस सिलिंडर सब्सिडी, आगरा 13.57 लाख उपभोक्ता पर असर

    Updated: Sun, 10 May 2026 12:07 PM (IST)

    पेट्रोलियम मंत्रालय ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं की सिलिंडर सब्सिडी बंद करने का फैसला किया है। तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को संदेश भे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी और गैस रिफिलिंग को रोकने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक और कदम उठाया है। 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्येक सिलिंडर में सब्सिडी नहीं मिलेगी।

    वर्तमान में हर माह प्रत्येक सिलिंडर में साढ़े 12 रुपये की सब्सिडी मिलती है। शनिवार को तीनों आयल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक उपभोक्ता इंडेन के हैं।

    तीनों ऑयल कंपनियां उपभोक्ताओं को भेज रही हैं मैसेज

    जिले की 84 गैस एजेंसियों में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के 8.57 लाख, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम के ढाई-ढाई लाख उपभोक्ता हैं। इस माह घरेलू सिलिंडर का रेट 935.50 रुपये है। इसमें साढ़े 12 रुपये की सब्सिडी मिलती है। हालांकि वर्तमान में सब्सिडी कम है लेकिन इससे पूर्व सब्सिडी अधिक मिलती थी। शनिवार से तीनों ऑयल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।

    हर माह साढ़े 12 रुपये की मिलती है सब्सिडी, सबसे अधिक इंडेन के हैं उपभोक्ता

    मैसेज में कहा गया है कि 10 लाख से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं (परिवार के सदस्यों को मिलाकर) को सब्सिडी नहीं मिलेगी। अगर इसे लेकर कोई आपत्ति है तो संबंधित टोल फ्री नंबर में सात दिनों के भीतर अपनी आपत्ति को दर्ज कराया जा सकता है। अगर निर्धारित अवधि में कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई जाती है तो ऐसी स्थिति में सब्सिडी को बंद कर दिया जाएगा।

    ऑल इंडिया इंडेन वितरक संघ के राष्ट्रीय सचिव विपुल पुरोहित ने बताया कि उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है।

    दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

    टोल फ्री नंबर, 18002333555

    गैस एजेंसियों की हो रही है जांच

    डीएसओ आनंद सिंह का कहना है कि नियमित अंतराल में गैस एजेंसियों की जांच की जा रही है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं की जो भी शिकायतें मिलती हैं। उनका भी निस्तारण कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज: आगरा और अलीगढ़ मंडल से दो विधायकों को मिल सकता है मौका

    खबरें और भी