Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं पर 36 करोड़ बकाया, DVVNL गुल कर सकता है 1.21 लाख कनेक्शनों की बिजली

    By Vidhyaram Narwar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 01:20 PM (IST)

    आगरा में 1.21 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने मई का लगभग 36 करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा नहीं किया है। डीवीवीएनएल बकाया भुगतान न करने पर इन कनेक्शनों क ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर।

    स्मार्ट मीटर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। स्मार्ट मीटर के 1.21 लाख उपभोक्ताओं ने मई का लगभग 36 करोड़ रुपये का बिल जमा नहीं किया है।बिल जमा करने वालों की संख्या महज 51 हजार है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के अधिकारी लगातार बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन वे जमा ही नहीं कर पा रहे हैं।

    इस स्थिति में इनकी बिजली काटी जा सकती है। जून का भी बिल आने वाला है। डीवीवीएनएल के लगभग पांच लाख उपभोक्ता हैं। 1.72 लाख उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। सभी के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे, इसी बीच उनका विरोध होने लगा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए कि अधिक बिल आ रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को री-चार्ज कराने के बाद अधिक खपत हो रही थी

    इसका चौतरफा विरोध होने लगा। परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा। अप्रैल में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर राेक लगा दी गई। जिन स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में कंवर्ट कर दिया था, उन सभी को स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में फिर से कंवर्ट कर दिया गया। इस व्यवस्था के तहत मई का पहला बिल चार जून को संबंधित उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजा गया है।

    मई माह में मात्र 51 हजार उपभोक्ताओं ने ही बिल जमा किया है।शेष को बार बार बिल जमा करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। बावजूद इसके वे बिल जमा करने लिए तैयार नहीं हैं।

    जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है, उसने बिल जमा करने के लिए बार बार अनुरोध किया है। बिल जमा न करने की स्थिति में उन्हें परेशानी हो सकती है।उनकी बिजली काटी जा सकती है।

    -

    कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल

    खबरें और भी